लाइव न्यूज़ :

कश्मीर पुलिस का दावा, श्रीनगर में बस चार आतंकी बचे, किश्तवाड़ में 12 साल से गायब पूर्व आतंकी अरेस्ट

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 15, 2021 19:07 IST

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले में चार आतंकवादी सक्रिय हैं और सुरक्षा बल उन्हें निष्क्रिय करने की कोशिश में जुटे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर संभाग में अभी भी आतंकवादी सक्रिय हैं।गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया।भगोड़े पूर्व आतंकी नईम अहमद निवासी ततानी किश्तवाड़ को गिरफ्तार किया था।

जम्मूः कश्मीर पुलिस का दावा है कि राजधानी शहर श्रीनगर में बस चार आतंकी ही बाकी बचे हैं। श्रीनगर आतंकवाद मुक्त हो जाएगा। दूसरी ओर किश्तवाड़ पुलिस ने पूर्व आतंकी को पकड़ा है, जो 12 साल से छुपा हुआ था।

 

कश्मीर के आईजी के विजय कुमार ने कश्मीर में संपन्न हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि श्रीनगर जिला में इस समय चार आतंकवारी सक्रिय हैं। इन चारों की शिनाख्त का काम जारी है। जल्द ही या तो यह चारों मुठभेड़ के दौरान मारे गिराए जाएंगे या फिर पकड़े जाएंगे।

आईजी विजय कुमार ने कहा कि श्रीनगर जिला में अब सक्रिय आतंकवादियों की गिनती चार के करीब ही रह गई है। हालांकि कश्मीर संभाग में अभी भी आतंकवादी सक्रिय हैं। श्रीनगर जिला में सक्रिय चार आतंकवादियों की जल्द ही शिनाख्त करने के उपरांत सबसे पहले उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा जाएगा।

अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर वे चारों मुठभेड़ों के दौरान मारे जाएंगे या फिर गिरफ्तार कर उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा। दूसरी ओर किश्तवाड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पिछले 12 सालों से गिरफ्तारी से बच रहे पूर्व आतंकवादी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया।

जिसके बाद कोर्ट ने उसे पूछताछ के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज से करीब 12 साल पहले पूर्व आतंकी नजीर अहमद निवासी बुद्धार बंजवाह के खिलाफ किश्तवाड़ थाने में हत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज हुआ था। इससे पहले कि पुलिस उसे गिरफ्तार करती वह फरार हो गया था।

याद रहे किश्तवाड़ पुलिस ने इसी साल जुलाई में इसी तरह 13 साल से भगोड़े पूर्व आतंकी नईम अहमद निवासी ततानी किश्तवाड़ को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ भी अठोली पुलिस स्टेशन में हत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज था। मामला दर्ज होने के बाद से ही वह फरार हो गया। करीब 13 साल बाद किश्तवाड़ पुलिस ने उसे किश्तवाड़ के शालीमार इलाके से गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?