लाइव न्यूज़ :

मुगल रोड के रास्ते कश्मीर पहुंचे रहे हैं आतंकी, सुरक्षाबल ने दो आतंकियों को किया ढेर, गाइड अरेस्ट

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 14, 2020 14:05 IST

जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनाव हो रहा है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से घुसे आतंकी गड़बड़ी फैला रहे हैं। तीनों मुगल रोड के रास्ते कश्मीर के शोपियां में दाखिल होने की फिराक में थे, तभी सुरक्षा बलों ने उन्हें घेर लिया। 

Open in App
ठळक मुद्देआतंकी तीन दिन पहले एलओसी से घुसपैठ कर भारतीय सीमा में दाखिल हुए थे।चार घंटे चली मुठभेड़ में दो आतंकी मार गिराए गए।

जम्मूः एलओसी को पार कर शार्टकट रास्ते से कश्मीर पहुंचने के लिए एक बार फिर आतंकियों द्वारा मुगलरोड की राह थाम लिए जाने के कारण सुरक्षाबल चिंतित हैं। उनकी चिंता का कारण दुर्गम इलाका होने के कारण आतंकियों को तलाश कर पाना संभव नहीं है।

कल करीब 16 सालों के उपरांत सुरक्षाबलों ने इस इलाके में दो आतंकियों को ढेर कर दिया था। उनका एक मददगार गाइड जिन्दा पकड़ा गया जो उन्हें साथ लेकर कश्मीर के शोपियां में जा रहा था। मुगलरोड का रास्ता पुंछ से निकल कर कश्मीर के शोपियां में जा मिलता है।

आतंकवाद के शुरुआती दिनों में यह रास्ता, जो सुरनकोट के बफलियाज से निकल कर शोपियां के हीरपोरा में निकलता था, आतंकियों का कश्मीर तक पहुंचने का मनपसंद मार्ग था। दरअसल यह इलाका दुर्गम पहाड़ों और बिहड़ वनों से घिरा होने के कारण किसी की नजर में नहीं आता था। जबकि सर्दियों में बर्फबारी के बाद यहां आना जाना संभव नहीं होता था।

हालांकि अब जबकि वर्ष 2012 से इसे कश्मीर जाने के वैकल्पिक रास्ते के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है, बनाई गई सड़क का लाभ आतंकियों द्वारा उठाने की कोशिश चिंता का कारण बन गई है। अधिकारियों के बकौल जिन्दा गिरफ्तार किए गए उनके साथी, जो गाइड का काम कर रहा था, ने जो रहस्योदघाटन किए हैं वे चौंकाने वाले हैं।

गाइड के बकौल, कश्मीर में आतंकियों की कमी को पूरा करने के लिए जम्मू-श्रीनगर का राजमार्ग खतरों से भर चुका है, इसलिए पाकिस्तान ने अब एक बार फिर इसका इस्तेमाल करने की खातिर दर्जनों गाइडों का इस्तेमाल शुरू किया है।

इस रहस्योदघाटन के बाद सुरक्षाबलों ने पुंछ और राजौरी के आसपास के लापता होने वाले युवकों की तलाश तेज कर दी है। उन्हें आशंका है कि वे आतंकियों के लिए गाइड का काम कर रहे हैं। अधिकारियों का मानना था कि धारा 370 हटा लिए जाने के बाद राजौरी तथा पुंछ की एलओसी पर पाक गोलाबारी में जबरदस्त इजाफा हुआ है जिसका सीधा मकसद कवरिंग फायर की आड़ में आतंकियों को इस ओर धकेलना है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तानगृह मंत्रालयभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो