लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा- अलगाववादियों से ज्यादा खतरनाक हैं कश्मीर के मुख्यधारा के नेता

By भाषा | Updated: December 10, 2018 05:09 IST

मानवाधिकार हनन की निंदा ‘‘चुनिंदा’’ तरीके से किए जाने की प्रवृति को आड़े हाथ लेते हुए सिंह ने कहा, ‘‘कश्मीर केंद्रित राजनीतिक पार्टियां किसी अपुष्ट आरोप के आधार पर भी किसी सुरक्षाकर्मी पर तुरंत अंगुली उठा देती हैं, क्योंकि वे जानती हैं कि पलटवार का कोई जोखिम नहीं है क्योंकि सैनिक को तो अनुशासन का पालन करना ही है।’’

Open in App

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि कश्मीर के ‘‘कथित’’ मुख्यधारा के नेता अलगाववादी नेताओं से ज्यादा ‘‘खतरनाक’’ हैं। स्थानीय भाजपा मुख्यालय मुखर्जी भवन में मानवाधिकार दिवस की पूर्व-संध्या पर एक सेमिनार को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘कश्मीर के कथित मुख्यधारा के नेता अलगाववादी नेताओं से ज्यादा खतरनाक हैं, क्योंकि अलगाववादियों के रुख के बारे में तुलनात्मक रूप से ज्यादा अंदाजा लगाया जा सकता है, लेकिन मुख्यधारा के नेताओं के रुख के बारे में आप पहले से कोई अंदाजा नहीं लगा सकते।’’ 

उन्होंने आरोप लगाया कि अलगाववादी किसी समर्पण के कारण नहीं बल्कि अपनी सुविधा से अलगाववादी हैं जबकि कथित मुख्यधारा के नेता तो अपनी सुविधा के मुताबिक पाले बदलते रहते हैं।

मानवाधिकार हनन की निंदा ‘‘चुनिंदा’’ तरीके से किए जाने की प्रवृति को आड़े हाथ लेते हुए सिंह ने कहा, ‘‘कश्मीर केंद्रित राजनीतिक पार्टियां किसी अपुष्ट आरोप के आधार पर भी किसी सुरक्षाकर्मी पर तुरंत अंगुली उठा देती हैं, क्योंकि वे जानती हैं कि पलटवार का कोई जोखिम नहीं है क्योंकि सैनिक को तो अनुशासन का पालन करना ही है।’’ सिंह ने कहा कि लेकिन ऐसे लोगों में इतना साहस नहीं कि वे एक आतंकवादी को आतंकवादी कह सकें।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की रहस्यमय मृत्यु को आजादी के बाद राज्य में ‘‘मानवाधिकार उल्लंघन का पहला बड़ा मामला’’ करार देते हुए सिंह ने कांग्रेस पार्टी और तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर आरोप लगाया कि उन्होंने मुखर्जी की मां और प्रजा परिषद के अनुरोध के बाद भी उनकी मृत्यु की निष्पक्ष जांच नहीं कराई।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब