लाइव न्यूज़ :

ED के सामने पेश हुए कार्ति चिदंबरम, 11 घंटे तक चली पूछताछ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 19, 2018 08:27 IST

कीर्ति से ईडी के ऑफिस में करीब सुबह 11.30 से लेकर शाम के 10.30 तक ये पूछताछ चली।

Open in App

मनी लॉन्‍ड्रिंग के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम से प्रवर्तन निदेशालय ने आईएनएक्स मीडिया मामले में गुरुवार(19 जनवरी) को करीब 11 घंटे तक पूछताछ की। कार्ति ईडी के ऑफिस में करीब सुबह 11.30 पहुंचे थे और शाम को 10.30 बजे तक उनसे पूछताछ हुई। इस मामले में ईडी ने कार्ति सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मई 2017 में मुकदमा दर्ज किया। इससे पूर्व ईडी ने 11 व 16 जनवरी को कार्ति को तलब किया था, लेकिन उन्होंने अपने वकीलों को भेजा दिया था। इसके बाद कार्ति को खुद हाजिर होने के लिए कहा गया। 

मई 2017 में ईडी ने कार्ति, आईएनएक्स मीडिया, उसके निदेशकों पीटर मुखर्जी एवं इंद्राणी मुखर्जी के खिलाफ एंफोर्समेंट केस इंफार्मेशन रिपोर्ट दर्ज की थी। ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत यह ईसीआइआर दर्ज किया था।  इस सूचना के बाद सीबीआई ने कार्ति व अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया था। उसने कार्ति के ठिकानों पर छापे भी मारे थे। 10 लाख रुपये भुगतान के वाउचर बरामद करने का दावा किया था। यह वाउचर कार्ति की कंपनी के नाम थे।

क्या है आईएनएक्स मीडिया मामला

सीबीआई ने आरोप लगाया कि आइएनएक्स मीडिया ने टैक्स चोरी मामले की जांच में कार्ति की मदद के एवज में उक्त भुगतान किया था। आइएनएक्स मीडिया के खिलाफ मारीशस से निवेश हासिल करने के लिए फॉरेन इंवेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड (एफआइपीबी) की शर्तों के उल्लंघन के मामले में जांच चल रही थी। जिसमें उनके ऊपर शिकंजा कसता जा रहा है। कार्ति चिदंबरम और उनके पिता पी चिदंबरम कहते रहे हैं कि उन्हें राजनीतिक कारणों से निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में ईडी और इनकम टैक्स ने कार्ति चिदंबरम के घर पर छापा मारा था। छापे के बाद पी चिदंबरम ने ट्वीट किया था कि छापे में कुछ भी नहीं बरामद हुआ।

टॅग्स :कार्ति चिदंबरमपी चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

भारतBihar Elections 2025: बिहार के नतीजों का पूरे देश पर होगा असर!, पीएम मोदी करेंगे 12 रैली

भारत'ऑपरेशन ब्लू स्टार एक गलती थी', पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम बोले- "इंदिरा गांधी को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी"

भारतशशि थरूर के बाद चिदंबरम और सलमान खुर्शीद ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सराहा, जानें कांग्रेस से अलग क्यों बोल रहे तीनों वरिष्ठ नेता

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील