लाइव न्यूज़ :

सिख श्रद्धालुओं को राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने की इजाजत नहीं होगी: पाकिस्तान

By भाषा | Updated: November 7, 2019 06:28 IST

इवैक्यूई ट्रस्ट प्रोपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के अध्यक्ष डॉ आमिर अहमद ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ धर्म स्थलों पर (गुरुद्वारों में) किसी भी राजनीतिक गतिविधि की इजाजत नहीं दी जाएगी। यह सख्ती से प्रतिबंधित है और धार्मिक उत्सव में यहां आने वाला कोई भी शख्स (सिख) अगर राजनीतिक गतिविधियों में शामिल हुआ, तो कार्रवाई की जाएगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान ने बुधवार को कहा कि गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर करतारपुर गलियारा खुलने के बाद यहां आने वाले सिख श्रद्धालुओं को किसी राजनीतिक गतिविधि में शामिल होने की इजाजत नहीं होगी।इवैक्यूई ट्रस्ट प्रोपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के अध्यक्ष डॉ आमिर अहमद ने कहा, ‘‘ धर्म स्थलों पर (गुरुद्वारों में) किसी भी राजनीतिक गतिविधि की इजाजत नहीं दी जाएगी।

पाकिस्तान ने बुधवार को कहा कि गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर करतारपुर गलियारा खुलने के बाद यहां आने वाले सिख श्रद्धालुओं को किसी राजनीतिक गतिविधि में शामिल होने की इजाजत नहीं होगी।

इवैक्यूई ट्रस्ट प्रोपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के अध्यक्ष डॉ आमिर अहमद ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ धर्म स्थलों पर (गुरुद्वारों में) किसी भी राजनीतिक गतिविधि की इजाजत नहीं दी जाएगी। यह सख्ती से प्रतिबंधित है और धार्मिक उत्सव में यहां आने वाला कोई भी शख्स (सिख) अगर राजनीतिक गतिविधियों में शामिल हुआ, तो कार्रवाई की जाएगी।’’

ईपीटीबी एक वैधानिक बोर्ड है जो बंटवारे के बाद भारत चले गए हिन्दुओं और सिखों की धार्मिक संपत्तियों और धर्म स्थलों की देखरेख करता है। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सोमवार को चार मिनट लंबा वीडियो जारी किया था, जिसमें पृष्ठभूमि में खालिस्तानी अलगाववादी जरनैल सिंह भिंडरांवाले, उसके सैन्य सलाहकार शाबेग सिंह और अमरिक सिंह खालसा दिख रहे थे।

इस बाबत सवाल करने पर अहमद ने कहा कि यह उनकी जानकारी में नहीं है, लेकिन सरकार यहां आने वाले सिखों की किसी भी राजनीतिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी। पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सरदार सतवत सिंह ने इस पर यह कहते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, ‘‘ मुझे मामले की जानकारी नहीं है।’’

भारत के पंजाब में गुरदासपुर स्थित डेरा बाबा नानक को पाकिस्तान में गुरुद्वारा दरबार सिंह साहिब को जोड़ने वाला करतारपुर गलियारा नौ नवंबर को खुलने का कार्यक्रम है। इस बीच, 1500 से ज्यादा भारतीय सिख श्रद्धालु वाघा सीमा होते हुए यहां पहुंच गए हैं। करतारपुर गलियारे के उद्घाटन समारोह और गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व में हिस्सा लेने के लिए 4,500 से ज्यादा भारतीय सिख श्रद्धालु अब तक पहुंच चुके हैं।

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरइंडियापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह