लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से संक्रमित हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, रद्द की दिल्ली यात्रा

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 6, 2022 09:49 IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद उन्होंने अपनी दिल्ली यात्रा रद्द कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की रिपोट कोरोना पॉजिटिव आई है।बोम्मई ने कोविड पॉजिटिव होने के बाद अपनी दिल्ली यात्रा रद्द कर दी है।

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की रिपोट कोरोना पॉजिटिव आई है। ऐसे में बोम्मई ने कोविड पॉजिटिव होने के बाद अपनी दिल्ली यात्रा रद्द कर दी है। उन्होंने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा, "मैं कोरोना से संक्रमित हो गया हूं। मेरे लक्षण हल्के हैं। मैंने खुद को घर पर अलग कर लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए कृपया खुद को आइसोलेट करें और अपना टेस्ट कराएं। मेरी दिल्ली की यात्रा रद्द हो गई है।"

बता दें कि बसवराज बोम्मई से पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद स्टालिन को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्टालिन 12 जुलाई को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें जांच के लिए यहां कावेरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दो जून को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। सोनिया गांधी के अलावा संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। हालंकि, अब तीनों स्वस्थ हैं। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी साझा की थी। उन्होंने कहा था कि जांच में कोविड-19 से संक्रमित होने का पता चला है। संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए मैंने खुद को अपने घर पर ही पृथकवास में कर लिया है।

टॅग्स :Basavaraj Bommaiकोविड-19 इंडियाCOVID-19 Indiaसोनिया गाँधीकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर