लाइव न्यूज़ :

हमारे पास पुख्ता सबूत गुरुग्राम स्कूल बस हमले में हमारा हाथ नहीं था : करणी सेना

By IANS | Updated: January 27, 2018 20:23 IST

करणी सेना के प्रमुख लोकेंद्र सिंह कल्वी शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनके पास सबूत हैं कि उनके कार्यकर्ता गुरुग्राम में स्कूल बस और अहमदाबाद समेत देश के अन्य हिस्सों में सिनेमाघरों पर हमलों का हिस्सा नहीं बने। 

Open in App

राजपूत करणी सेना ने शनिवार को दोबारा कहा कि वह 24 जनवरी को गुरुग्राम स्कूल बस हमले की घटना में शमिल नहीं थे। करणी सेना के प्रमुख लोकेंद्र सिंह कल्वी शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनके पास सबूत हैं कि उनके कार्यकर्ता गुरुग्राम में स्कूल बस और अहमदाबाद समेत देश के अन्य हिस्सों में सिनेमाघरों पर हमलों का हिस्सा नहीं बने। कल्वी ने कहा, "हम केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) समेत किसी भी जांच एजेंसी द्वारा जांच का विकल्प खुला रखते हैं। इन हमलों के पीछे कौन है इसकी जांच सीबीआई को करने दी जानी चाहिए।"उन्होंने कहा कि हालांकि प्रदर्शन को तेज और तब तक जारी रखा जाएगा जब तक 'पद्मावत' पर प्रतिबंध नहीं लग जाता।कल्वी ने गुरुवार को भी कहा था कि गुरुग्राम बस हमले में उनकी कोई भूमिका नहीं है और इस जघन्य कार्य के लिए उन्होंने संजय लीला भंसाली और उनकी टीम को दोषी ठहराया। जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कल्वी ने कहा, "झूठे आरोप लगाकर हमारी छवि को बदनाम किया जा रहा है। हम इस घटना की किसी भी जांच के लिए तैयार हैं चाहे वे न्यायिक हो या सीबीआई।"उन्होंने दोहराया, "हम मासूम से दिखने वाले बच्चों पर हमला करने की सोच भी नहीं सकते। मैं दोहराता हूं कि राजपूत इस तरह के हमले नहीं करते और न ही हिंदू। हमारा धर्म इस तरह के कायराना कार्य करना नहीं सिखाता।"उन्होंने जोर देकर कहा कि यह हमला भंसाली और उनके सहायकों द्वारा किया गया था। 

टॅग्स :पद्मावतसंजय लीला भंसालीरणवीर सिंहदीपिका पादुकोणशाहिद कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"