लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तार को राहुल गांधी की मंजूरी, शनिवार को शपथ लेंगे नए मंत्री

By भाषा | Updated: December 22, 2018 05:43 IST

पार्टी सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में हुई एक बैठक में राज्य नेताओं के साथ चर्चा के बाद जिन छह नेताओं के नाम पर सहमति बनी है उनमें एमटीबी नागराज, रहीम खान, ई तुकाराम और पी टी परमेश्वर नाइक शामिल हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 21 दिसंबरः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में जद(एस) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में छह नए चेहरे शामिल करने और दो मंत्रियों को हटाने के फैसले को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने कहा कि नए मंत्री शनिवार को शपथ ग्रहण करेंगे। 

पार्टी सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में हुई एक बैठक में राज्य नेताओं के साथ चर्चा के बाद जिन छह नेताओं के नाम पर सहमति बनी है उनमें एमटीबी नागराज, रहीम खान, ई तुकाराम और पी टी परमेश्वर नाइक शामिल हैं।

कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्दरमैया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव, उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर और कांग्रेस के कर्नाटक के प्रभारी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल बैठक में मौजूद थे।

सूत्रों ने बताया कि छह नए चेहरों को शामिल करने के अलावा कांग्रेस प्रमुख ने दो मंत्रियों को हटाने पर भी सहमति दे दी। इनमें नगर निगम प्रशासन मंत्री रमेश जारकीहोली और वन मंत्री आर शंकर शामिल हैं। 

टॅग्स :कर्नाटकराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया