लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम सोमवार से चलाएगा तीन हजार बसें

By भाषा | Updated: June 20, 2021 18:25 IST

Open in App

बेंगलुरु, 20 जून कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) ने रविवार को कहा कि 21 जून से शुरुआती तौर पर करीब 3,000 बसों का संचालन किया जाएगा। यह फैसला राज्य सरकार की ओर से कोविड-19 संबंधी पाबंदियों में ढील देने और बसों के परिचालन को अनुमति देने के बाद लिया गया है।

केएसआरटीसी ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, ‘‘कर्नाटक सरकार ने मैसूरू जिले को छोड़कर बाकी राज्य में लगाए गए कोविड-19 संबंधी प्रतिबंधों में ढील देने के आदेश जारी किए हैं और 50 प्रतिशत क्षमता के साथ बसों के परिचालन को भी मंजूरी प्रदान की।’’

केएसआरटीसी ने कहा कि वह लोगों की जरुरतों और यातायात के घनत्व के आधार पर 21 जून से स्थानीय और अंतर-जिला स्तर पर बसों का परिचालन शुरू करेगा। मैसुरु जिले में बसों का परिचालन नहीं होगा। अंतर-राज्यीय स्तर पर बसों के परिचालन को लेकर फैसला आने वाले दिनों में लिया जाएगा। केएसआरटीसी ने यात्रियों से कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम (बीएमटीसी) सोमवार से सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक लगभग 2,000 बसों का परिचालन फिर से शुरू करेगा। इसके अलावा मेट्रो ट्रेन सेवा को भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलाने की अनुमति प्रदान की गयी है। टैक्सी और ऑटोरिक्शा को दो यात्रियों के साथ मंजूरी प्रदान की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद