लाइव न्यूज़ :

Karnataka SSLC Result 2018: 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 71.93% पास

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 7, 2018 12:33 IST

छात्र ये रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर चेक कर कर सकते हैं। खबरों के मुताबिक इस साल रिजल्ट 71.93 प्रतिशत हुआ है। 

Open in App

नई दिल्ली, 7 मई:  कर्नाटक सीनियर सेकेंडरी एजुकेशन एग्जामिनेशन बोर्ड (KSEEB) की 10वीं कक्षा परीक्षा का रिजल्ट आउट हो चुका है। छात्र ये रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर चेक कर कर सकते हैं। खबरों के मुताबिक इस साल रिजल्ट 71.93 प्रतिशत हुआ है। 

बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in से छात्र अपना परिणाम और उन्हें मिले अंक देख सकेंगे। इसके साथ ही अपना मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

इस साल कर्नाटक बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 8,54,424 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि, इसमें से 10,867 छात्रों को कम उपस्थिति के कारण परीक्षा में बैठने की इजाजत नहीं मिली थी। 

23 मार्च 2018 से 6 अप्रैल 2018 तक आयोजित हुई इस बोर्ड परीक्षा के लिए पूरे राज्य में कुल 2,817 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पिछले साल की बात करें तो 10वीं की परीक्षा में करीब 92 प्रतिशत परीक्षार्ती उत्तीर्ण हुए थे।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

1- कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in या kseeb.kar.nic.in को लॉगइन करें।2- यहां पर शो हो रही लिंक Examination/Result  (Karnataka SSLC Class 10 results 2018) पर क्लिक करें।3- यहां क्लिक करते ही एक फॉर्म खुलेगा। इसमें छात्र को अपनी जरूरी जानकारियां भरनी होंगी।4- सभी आवश्यक जानकारियां जैसे रोल नंबर, जन्मतिथि आदि भरने के बाद सबमिट की बटन को दबाएं।5- इसके बाद आपके स्क्रीन पर आपका रिजल्ट होगा।6- सभी छात्रों को निश्चित तौर पर अपने रिजल्ट के प्र‌िंट आउट या भी इसे डाउनलोड कर सुरक्षित कर लेना चाहिए। 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सकेएसईईबी.केएआर.एनआईसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण