लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने कहा- कर्नाटक ही नहीं 2019 भी जीतेंगे, संबित पात्रा का दावा- मिलेगा पूर्ण बहुमत

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 15, 2018 09:01 IST

Karnataka Result 2018: पोस्टल बैलट की गिनती शुरू हो चुकी है। बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस में कड़ा मुकाबला है। कर्नाटक की कुल 224 विधानसभा सीटों में से 222 पर 12 मई को चुनाव कराए गए थे

Open in App

नई दिल्ली, 15 मई:  कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। कर्नाटक की कुल 224 विधानसभा सीटों में से 222 पर 12 मई को चुनाव कराए गए थे। कर्नाटक चुनाव के नतीजों से पहले ही बीजेपी ने लोकसभा चुनाव की जीत का आगाज कर दिया है। बीजेपी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए सभी , प्रदेश अध्यक्षों और संगठन मंत्रियों की बैठक की। जिसमें साफ कर दिया गया है कि कर्नाटक विधानसभा का चुनाव जीतना उनके लिए सेमिफाइनल जैसा है। 

अमित शाह ने क्या कहा...

पार्टी ने यह भी साफ किया , बीजेपी इस बार यह साबित कर देगी कि बीजेपी सत्ता में वापस लौटकर नहीं आती है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि इस वक्त हालत यह है कि पूरे देश में बीजेपी बनाम ऑल वाली हालत बनी हुई है। सभी पार्टियां मोदी के खिलाफ एकजुट हैं, वहीं लेकिन जनता मोदी के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि 'बीजेपी की संगठन की ताकत का अब दूसरे दलों को भी पता चल गया है। कांग्रेस का जो भी हाल है उसकी वजह अहंकार और दूसरा अपने संगठन को नष्ट करना है।। 

संबित पात्रा ने क्या कहा

वोटों की गिनती शुरू होने से पहले बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कर्नाटक में पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है। संबित ने कहा कि कर्नाटक में 5 साल के कांग्रेस शासन को लेकर यह मैंडेट होगा। हालांकि लगभग सभी एग्जिट पोल्स में बताया गया है कि किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने जा रहा है। लेकिन बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने वाला है। 

शाहनवाज हुसैन का ये है दावा 

बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष ने 2019 का चुनावी बिगुल बज चुका है। हम इस बार साबित कर देगें कि हम सरकार चलाना भी जानते हैं और सत्ता में वापस भी आना जानते हैं। । 2014 के बाद बीजेपी ने 11 जगह जीत हासिल की है और 14 सरकारें बनाई हैं। लेकिन जब तक ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, केरल और तेलंगाना में बीजेपी सरकार नहीं बना लेती, तब तक पार्टी को संतुष्टि नहीं मिलेगी। 

Karnataka Result 2018 LIVE: Karnataka Result 2018 LIVE: पोस्टल बैलट की गिनती शुरू, उसके बाद खुलेंगी मतपेटियाँ, 38 केंद्रों पर चल रही काउंटिंग

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजे आज जारी हो रहे हैं। आज 222 विधानसभा सीटों पर करीब 40 छोटी-बड़ी पा‌र्टियों के 2600 उम्मीदवारों के हार-जीत का फैसला हो रहा है। हालांकि असल मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), कांग्रेस और जनता दल (सेक्यूलर) के करीब 640 उम्मीदवारों में हैं। बीती 12 मई (शनिवार) को प्रदेश में 72.7 फीसदी मतदान हुए थे। मतदान बाद आए 12 प्रमुख एग्जिट पोल में 7 में बीजेपी और 5 कांग्रेस के पक्ष में रिजल्ट आने की संभावनाएं जताई गई थीं। जबकि सभी एग्जिट पोल ने जेडीएस की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया था। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018अमित शाहसंबित पात्राभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील