लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक ने द्वितीय पीयूसी की परीक्षा टाली, प्रथम पीयूसी के छात्रों को अगली कक्षा में पदोन्नत किया

By भाषा | Updated: May 4, 2021 17:51 IST

Open in App

बेंगलुरु, चार मई कर्नाटक सरकार ने द्वितीय प्री यूनिवर्सिटी (पीयूसी) परीक्षा को टालने और प्रथम प्री यूनिवर्सिटी के छात्रों को बिना इम्तिहान के पदोन्नत करने का मंगलवार को ऐलान किया।

प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने कहा, “ राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में तेज वृद्धि को देखते हुए तथा कोविड और लॉकाडउन की वजह से अपने गृह नगर व गांव गए छात्रों एवं विभिन्न विभागों के कर्मियों के कोविड ड्यूटी में लगे होने के मद्देनजर हमने पीयूसी परीक्षा को टालने का फैसला किया है।”

उन्होंने कहा कि विभाग छात्रों को काफी पहले परीक्षा की अगली तारीखों के बारे में जानकारी दे देगा।

बकौल कुमार, यह फैसला विभाग के सभी अधिकारियों की एक बैठक में लिया गया है जहां उनके द्वारा प्रधानाचार्यों, लेक्चरर और कुछ अभिभावकों की राय भी रखी गई थी।

मध्य प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान, पंजाब और तेलंगाना सरीखे राज्यों ने परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं और इस पर बैठक में चर्चा की गई थी।

प्रथम पीयूसी छात्रों के संबंध में मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को अगली कक्षा में पदोन्नत कर दिया गया है।

मंत्री ने कहा, “ हमने प्रथम पीयूसी विद्यार्थियों को अगली कक्षा में पदोन्नत करने का फैसला किया है। हमने ब्रिज कोर्स के जरिए उन्हें अगले पाठ्यक्रम के लिए तैयार करने का फैसला किया है। मैं सभी लेक्चरर से आग्रह करता हूं कि वे घर से काम करें और छात्रों का मार्गदर्शन करने के लिए उनके साथ संपर्क में रहें और उनके संदेहों को दूर करें।”

कर्नाटक में कोविड परिदृश्य गंभीर है और राज्य में सोमवार को संक्रमण के 44,438 नए मामले रिपोर्ट हुए थे तथा 239 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद कुल मामले 16,46,303 पहुंच गए हैं जबकि 16250 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव