लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में विभागों का बंटवारा, सिद्धरमैया के पास वित्त, शिवकुमार को सिंचाई और बेंगलुरु शहर विकास मंत्रालय; प्रियंग खड़गे को मिली ये जिम्मेदारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2023 10:51 IST

कर्नाटक में विभागों का बंटवारा हो गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने वित्त मंत्रालय अपने पास रखा है। सिंचाई तथा बेंगलुरु शहर विकास विभाग उप मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार संभालेंगे।

Open in App

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने अपने मंत्रिमंडल में मंत्रियों को विभागों का बटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री के पास वित्त जबकि सिंचाई तथा बेंगलुरु शहर विकास विभाग उप मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार को सौंपा गया है। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उपमुख्यमंत्री शिवकुमार सहित 10 मंत्रियों ने 20 मई को शपथ ली थी, इसके बाद गत शनिवार को 24 और मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

कर्नाटक सरकार की ओर से देर रात जारी एक अधिसूचना के अनुसार, जी. परमेश्वर को गृह विभाग, एम. बी. पाटिल को बड़े एवं मध्यम उद्योग विभाग और के.जे. जॉर्ज को ऊर्जा विभाग दिया गया है। वित्त विभाग के अलावा मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल मामले, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग, खुफिया, सूचना, आईटी व बीटी, बुनियादी ढांचा विकास और उन सभी विभागों को अपने पास रखा है,जो अभी तक किसी को आवंटित नहीं किए गए हैं।

शिवकुमार को सिंचाई तथा बेंगलुरु शहर विकास सहित बृहत बेंगलुरु महानगर पालिक (बीबीएमपी), बैंगलोर विकास प्राधिकरण, बैंगलोर जल आपूर्ति तथा सीवरेज बोर्ड, बैंगलोर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र विकास प्राधिकरण और बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड विभाग मिले हैं।

प्रियंक खड़गे होंगे ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री

एच. के. पाटिल को कानून एवं संसदीय मामले, विधान तथा पर्यटन विभाग दिया गया, जबकि के.एच. मुनियप्पा को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों का मंत्री बनाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियंक खरगे ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री, शिवानंद पाटिल को कपड़ा तथा गन्ना विकास आदि की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मधु बंगारप्पा प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग संभालेंगे, एम. सी. सुधाकर उच्च शिक्षा विभाग और एन.एस. बोसेराजू को लघु सिंचाई, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग सौंपा गया है। कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस को 135 सीट मिलीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा जनता दल (सेक्युलर) ने क्रमशः 66 और 19 सीट पर जीत हासिल की।

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैयाDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल की मेजबानी जारी रखेगा चिन्नास्वामी स्टेडियम, डीके शिवकुमार ने कहा-मैं क्रिकेट प्रेमी हूं, दुर्घटना दोबारा न हो

क्राइम अलर्टKarnataka: बेलगावी में स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतKarnataka Politics: एक बार फिर ब्रेकफास्ट टेबल पर सिद्धारमैया-शिवकुमार, डिप्टी सीएम के घर पहुंचे CM सिद्धारमैया

क्रिकेटटीम इंडिया से बाहर, 10 चौका, 8 छक्का, 50 गेंद और नाबाद 113 रन?, त्रिपुरा बॉलर पर टूटे इशान किशन

क्रिकेटकर्नाटक राज्य क्रिकेट संघः क्या फिर से बाजी मार पाएंगे पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद?, केएससीए चुनाव में केएन शांत कुमार दे रहे टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतजब वंदे मातरम् के 100 वर्ष हुए, तब देश आपातकाल की जंजीरों में जकड़ा हुआ था?, पीएम मोदी ने कहा-संविधान का गला घोंट दिया गया था, वीडियो

भारत‘अंग्रेजों ने बांटो और राज करो का रास्ता चुना’, लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-आजादी की लड़ाई, मातृभूमि को मुक्त कराने की जंग थी, वीडियो

भारतवंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं और हम सभी ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बन रहे हैं, लोकसभा में पीएम मोदी, वीडियो

भारतIndiGo Flight Cancellations: इंडिगो संकट, 7वें दिन 400 फ्लाइट कैंसिल, हालात से लाचार हजारों पैसेंजर, देखिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई एयरपोर्ट हाल, वीडियो

भारतमेरे सम्मानित प्रदेश वासियों?, सीएम योगी लिखी चिट्ठी, क्या है इसमें खास?, पढ़िए