लाइव न्यूज़ :

Karnataka Mlc Elections: जदएस को झटका, कर्नाटक विधान परिषद में भाजपा को बहुमत, कांग्रेस और बीजेपी ने 2-2 सीट पर किया कब्जा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2022 21:56 IST

Karnataka Mlc Elections: उत्तर पश्चिम स्नातक, दक्षिण स्नातक, उत्तर पश्चिम शिक्षक और पश्चिम शिक्षक सीट के लिए सोमवार को मतदान हुआ था और 71.01 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस को दो सीट की बढ़त मिली है।चार सीट के लिए चुनाव हुआ, उनमें से पूर्व में कोई भी सीट कांग्रेस के पास नहीं थी।भाजपा के निरानी हनमंत रुद्रप्पा को उत्तर पश्चिम स्नातक सीट से जीत मिली।

Karnataka Mlc Elections: कर्नाटक विधान परिषद में सत्तारूढ़ भाजपा अपना बहुमत कायम रखने में सफल रही है। पार्टी ने हाल में हुए द्विवार्षिक चुनाव में शिक्षक कोटे की एक सीट और स्नातक कोटे की एक सीट पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के खाते में भी एक-एक सीट आई है।

विधान परिषद चुनाव के इन नतीजों को जनता दल (सेक्युलर) के लिए झटका माना जा रहा है क्योंकि वह उन दोनों सीट पर हार गई, जिसपर पहले उसका कब्जा था। वहीं कांग्रेस को दो सीट की बढ़त मिली है क्योंकि जिन चार सीट के लिए चुनाव हुआ, उनमें से पूर्व में कोई भी सीट कांग्रेस के पास नहीं थी।

भाजपा ने दो सीट पर जीत दर्ज कर राज्य विधानमंडल के उच्च सदन में अपना बहुमत बरकरार रखा है। हालांकि, निर्वतमान एमएलसी अरुण शाहपुर को मिली हार से पार्टी को झटका लगा है, जो शिक्षक कोटे की सीट से दोबारा उच्च सदन में जाने का प्रयास कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि शिक्षक कोटे के दो निर्वाचन क्षेत्रों के नतीजों की घोषणा बुधवार रात को की गई थी जबकि स्नातक कोटे की दो सीट के नतीजे मतगणना संपन्न होने के बाद बृहस्पतिवार को घोषित किए गए। उत्तर पश्चिम स्नातक, दक्षिण स्नातक, उत्तर पश्चिम शिक्षक और पश्चिम शिक्षक सीट के लिए सोमवार को मतदान हुआ था और 71.01 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

भाजपा के निरानी हनमंत रुद्रप्पा को उत्तर पश्चिम स्नातक सीट से जीत मिली। उन्हें कुल 44,815 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सुनील अन्नप्पा सांक को 10,122 मत मिले। रुद्रप्पा पूर्व में भी इसी सीट से एमएलसी थे। दक्षिण स्नातक सीट से कांग्रेस के मधु जी मेदागौड़ा को जीत मिली है। उन्हें 46,082 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी और भाजपा के पूर्व एमएलसी को 33,878 मिले।

इस सीट पर जद(एस) के एच.के.रामू 19,630 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं हाल तक विधान परिषद के सभापति रहे भाजपा के बसवराज होराट्टी ने पश्चिमी शिक्षक सीट से जीत दर्ज की जबकि उत्तर पश्चिम शिक्षक सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक और सांसद प्रकाश हुक्केरी ने जीत दर्ज की।

हुक्केरी ने भाजपा के निर्वतमान एमएलसी अरुण शाहपुर को हराया। इन नतीजों के साथ 75 सदस्यीय विधान परिषद में भाजपा के सदस्यों की संख्या 39 हो गई है। जबकि कांग्रेस के 27, जद (एस) के आठ और एक निर्दलीय सदस्य हैं। 

टॅग्स :Karnalकांग्रेसजनता दल (सेकुलर)Janta Dal (Secular)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?