लाइव न्यूज़ :

बेग ने कहा ,‘‘कल रात सूचना मिली कि मुझे पार्टी से निलंबित कर दिया गया है...क्या सच बोलना अपराध है?

By भाषा | Updated: June 19, 2019 16:15 IST

बेग ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस नेताओं के खिलाफ उनकी टिप्पणी पार्टी कार्यकर्ताओं के विचार हैं। उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी के नेतृत्व वाली अखिल भारतीय कांग्रेस में हैं ‘‘न कि सिद्दू (सिद्धरमैया) कांग्रेस में।’’ बेग ने कहा ,‘‘कल रात सूचना मिली कि मुझे पार्टी से निलंबित कर दिया गया है...क्या सच बोलना अपराध है? जो मैंने कहा है वह सच्चाई है।’’

Open in App
ठळक मुद्देबेग ने कहा कि उन्होंने गांधी की आलोचना नहीं की है और पार्टी के अनुशासित सिपाही रहे हैं।पार्टी में रामलिंगा रेड्डी,एच के पाटिल, मल्लिकार्जुन खड़गे और के एच मुनियप्पा जैसे कुछ वरिष्ठ नेता और दोस्त हैं।

कर्नाटक विधानसभा के वरिष्ठ सदस्य आर रोशन बेग ने बुधवार को कहा कि वह पार्टी के एक अनुशासित सिपाही हैं और सच बोलने के लिए उन्हें दंडित किया जा रहा है। बेग को राज्य नेतृत्व की खुलेआम निंदा करने के आरोप में मंगलवार को कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था।

बेग ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस नेताओं के खिलाफ उनकी टिप्पणी पार्टी कार्यकर्ताओं के विचार हैं। उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी के नेतृत्व वाली अखिल भारतीय कांग्रेस में हैं ‘‘न कि सिद्दू (सिद्धरमैया) कांग्रेस में।’’ बेग ने कहा ,‘‘कल रात सूचना मिली कि मुझे पार्टी से निलंबित कर दिया गया है...क्या सच बोलना अपराध है? जो मैंने कहा है वह सच्चाई है।’’

बेग ने कहा कि उन्होंने गांधी की आलोचना नहीं की है और पार्टी के अनुशासित सिपाही रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य नेताओं की मेरे द्वारा की गई आलोचना सच्चाई है। क्या सच बोलना अपराध है? उन्होंने मेरे खिलाफ कार्रवाई की।

पार्टी में रामलिंगा रेड्डी,एच के पाटिल, मल्लिकार्जुन खड़गे और के एच मुनियप्पा जैसे कुछ वरिष्ठ नेता और दोस्त हैं। मैं उनसे मुलाकात करूंगा और पार्टी कार्यकर्ताओं से इस पर चर्चा करूंगा कि क्या दिल्ली जाना चाहिए और वहां अपनी बात रखनी चाहिए।’’

गौरतलब है कि कांग्रेस ने मंगलवार को ‘‘पार्टी विरोधी’’ गतिविधियों के लिए बागी विधायक आर रोशन बेग को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया था। लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन को लेकर कांग्रेसी नेताओं पर निशाना साधते हुए शिवाजीनगर से विधायक बेग ने सिद्धरमैया के ‘‘अहंकार’’ और केपीसीसी अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव की ‘‘अपरिपक्वता’’ को ‘‘फ्लॉप शो’’ के लिए जिम्मेदार ठहराया था। 

टॅग्स :कांग्रेसकर्नाटकसिद्धारमैयाराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप