लाइव न्यूज़ :

बुर्का में डांस, इंजीनियरिंग कॉलेज के चार छात्रों को निलंबित किया गया, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: December 9, 2022 13:33 IST

मेंगलुरु में एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बुर्का पहनकर कार्यक्रम में डांस करने के वीडियो के वायरल होने के बाद चार छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार चारों छात्र मुस्लिम समुदाय से थे।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के मेंगलुरु में एक कॉलेज के कार्यक्रम में बुर्का पहनकर डांस करने के लिए 4 छात्र निलंबित।सोशल मीडिया पर डांस का वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।कॉलेज के अनुसार यह डांस तय कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था, डांस करने वाले चारों मुस्लिम समुदाय से हैं।

मेंगलुरु: कर्नाटक के मेंगलुरु में एक कॉलेज के कार्यक्रम में बुर्का पहनकर डांस करने के लिए चार छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। सामने आई जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर डांस का वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने यह कार्रवाई की।

वायरल हुए वीडियो में बॉलीवुड गाने पर एक स्टेज पर बुर्का पहनकर चार छात्र डांस करते नजर आ रहे हैं। सभी ने सिर से लेकर पांव तक का लंबा बुर्का पहन रखा था। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने नाराजगी भी जताई थी।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार इंजीनियरिंग कॉलेज के अधिकारियों ने संस्थान के अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई को ट्वीट किया और एक मीडिया बयान भी जारी किया। 

मेंगलुरु के सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज ने गुरुवार को अपने आधिकारिक हैंडल (@SJEC_Mangaluru) से ट्वीट किया और कहा, 'सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो क्लिप में मुस्लिम समुदाय के छात्रों द्वारा डांस का एक हिस्सा कैद किया गया है, जो कार्यक्रम के दौरान मंच पर आए थे।'

कॉलेज ने आगे कहा, 'यह पहले से तय कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था और इसमें शामिल छात्रों को जांच तक के लिए निलंबित कर दिया गया है। कॉलेज ऐसी किसी भी गतिविधि का समर्थन नहीं करता है जो समुदायों और सभी के बीच सद्भाव को नुकसान पहुंचा सकती है।' 

प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुधीर एम ने भी इस पर मीडिया को बयान जारी किया। फिलहाल मामले में आगे के ब्योरे का इंतजार है।

टॅग्स :कर्नाटकMangaluruवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार