लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक ने पहली से नौंवी कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए मूल्यांकन प्रणाली पेश की

By भाषा | Updated: April 20, 2021 16:59 IST

Open in App

बेंगलुरु, 20 अप्रैल विद्यार्थियों की अकादमिक गतिविधियों पर पड़ रहे कोविड के असर के बीच कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को पहली से नौवीं कक्षाओं तक के छात्र-छात्राओं को अगली कक्षाओं में प्रोन्नति के वास्ते प्रोन्नति मूल्यांकन प्रणाली पेश की।

प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने कहा, ‘‘ निरंतर एवं समग्र मूल्यांकन कार्यक्रम पहले से नौंवी तक के छात्र-छात्राओं के अगली कक्षा में प्रोन्नति के लिए निर्णायक कारक होगा । ’’

उन्होंने एक बयान में कहा कि विद्यालय 30 अप्रैल, 2021 तक परिणाम प्रक्रिया को पूरा करें।

इस कार्यक्रम का अहम तत्व है कि बच्चों को ‘‘परीक्षाओं की खातिर आने को नहीं कहा जाए।’’

कुमार ने इस बात पर बल दिया कि मूल्यांकन एवं परिणाम घोषणा बस बच्चों की शिक्षण क्षमताओं के मूल्यांकन के लिए ही हो।

उन्होंने यह भी कहा कि नतीजे में पिछड़ने वालों की समस्या अगले अकादमिक वर्ष की शुरुआत के दौरान सेतु पाठ्यक्रम के रूप में दूर की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि पहली से सातवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए एक मई से 14 जून तक और आठवीं एवं नौवीं के लिए एक मई से 15 जुलाई तक ग्रीष्मावकाश होगा।

कुमार ने कहा कि एसएसएलसी परीक्षा या दसवीं की परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 जून से पांच जुलाई के बीच होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल