लाइव न्यूज़ :

अब अदालत भी चला रही है भाजपा- हिजाब विवाद के हाई कोर्ट के फैसले से नाखुश कांग्रेस विधायक ने दिया विवादित बयान

By आजाद खान | Updated: March 16, 2022 08:28 IST

Hijab Row: मामले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "मुझे लगता है कि हर किसी को इसका स्वागत करना चाहिए।"

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले पर कांग्रेस विधायक ने विवादित बयान दिया है।उनके मुताबिक, अब अदालत को भी भाजपा पार्टी चला रही है।वहीं रक्षा मंत्री ने न्यायालय के फैसले को सभी को स्वागत करने की बात कही है।

Hijab Row: हिजाब के विषय पर आये कर्नाटक उच्च न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले के बाद मंगलवार को झारखंड के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने यह टिप्पणी कर लोगों को अचंभित कर दिया कि ‘अब कोर्ट भी भाजपा ही चला रही है।’ कर्नाटक उच्च न्यायालय ने छात्राओं के स्कूल में हिजाब पहन कर जाने के विवाद पर आज अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। 

न्यायालय की पूर्ण पीठ ने कहा है कि हिजाब पहनना इस्लाम का अभिन्न अंग नहीं है तथा स्कूल और कॉलेजों में हिजाब पहनने पर रोक जारी रहेगी। इस फैसले के बाद कई लोगों द्वारा इस पर प्रतिक्रिया भी आया है जिसमें कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी भी शामिल हैं। 

क्या कहा कांग्रेस विधायक ने

इस फैसले से खिन्न कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी ने यहां विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में टिप्पणी की, ‘‘मैं कोर्ट के आदेश पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं लेकिन इतना जरूर कहना चाहूंगा कि अब अदालत को भी भाजपा चला रही है।’’ झारखंड में जामताड़ा के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी से जब मीडिया ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के इस फैसले पर प्रतिक्रिया पूछी तो उन्होंने यह टिप्पणी की है। 

भाजपा ने कांग्रेस विधायक के बयान की आलोचना की

मुख्य विपक्षी भाजपा के रांची से विधायक एवं पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने इस बयान की कड़ी आलोचना की और कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हाल के चुनावों में जबर्दस्त हार के चलते अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। इरफान अंसारी ने राज्य में मंत्रिमंडल के फेरबदल मामले को लेकर पूछे गए एक अन्य सवाल पर कहा, ‘‘भाजपा वाले क्या कहते हैं, यह मैं नहीं जानता हूं लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि कांग्रेस के आलाकमान की ओर से राज्य में कांग्रेस कोटे के तमाम मंत्रियों की समीक्षा की जा रही है, उनके कामों की समीक्षा के आधार पर ही सबकुछ तय होगा।’’ 

हिजाब फैसले पर क्या कहा रक्षा मंत्री ने

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने पर प्रतिबंध का समर्थन करने वाले कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले का सभी को स्वागत करना चाहिए। फिक्की महिला संगठन द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि कोई भी देश या समाज तब तक विकसित नहीं हो सकता, जब तक वह महिलाओं का सम्मान नहीं करता। 

महिलाओं का सम्मान नहीं है तो समाज या देश का विकास नहीं हो सकता- रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री ने कहा, “मैं बहुत विश्वास के साथ कह सकता हूं कि अगर महिलाओं का सम्मान नहीं है तो समाज या देश का विकास नहीं हो सकता। महिलाओं के प्रति भारत का दृष्टिकोण पारंपरिक रूप से सकारात्मक और प्रगतिशील रहा है।” उन्होंने कहा, “आज आपने देखा कि कर्नाटक उच्च न्यायालय ने एक फैसला दिया है। मुझे लगता है कि हर किसी को इसका स्वागत करना चाहिए।”  

टॅग्स :कर्नाटक हिजाब विवादकांग्रेसहाई कोर्टराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील