लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: एचडी कुमारस्वामी बोले- 'डीके शिवकुमार सीएम बनेंगे तो हम देंगे समर्थन', फिर कांग्रेस पर ये आरोप भी लगाए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 5, 2023 14:53 IST

कुमारस्वामी की प्रतिक्रिया कांग्रेस के दावों के बीच आई है कि उनकी पार्टी के कई विधायक कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक हैं। पूर्व सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब आपके पास अपने ही विधायकों को विकास कार्य कराने के लिए पैसे नहीं हैं तो आप हमें अपनी पार्टी में शामिल होने के लिए कहकर क्या करेंगे?

Open in App
ठळक मुद्दे एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार को एक ऐसी टिप्पणी की जिससे राज्य में बहस छिड़ गई कुमारस्वामी ने ये बात व्यंग्यात्मक लहजे में की थीकहा कि अगर डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं तो वे सभी 19 जद (एस) विधायकों का समर्थन देंगे

बेंगलुरु: कर्नाटक में जद (एस) प्रमुख एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार को एक ऐसी टिप्पणी की जिससे राज्य में बहस छिड़ गई। बाद में साफ हुआ कि कुमारस्वामी ने ये बात व्यंग्यात्मक लहजे में की थी। दरअलस  जद (एस) प्रमुख एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार, 4 नवंबर को कहा कि  अगर डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं तो वे सभी 19 जद (एस) विधायकों का समर्थन देंगे। 

कुमारस्वामी की प्रतिक्रिया कांग्रेस के दावों के बीच आई है कि उनकी पार्टी के कई विधायक कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक हैं। फिलहाल राज्य में कांग्रेस के पास  136 विधायक हैं। कर्नाटक के पूर्व सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब आपके पास अपने ही विधायकों को विकास कार्य कराने के लिए पैसे नहीं हैं तो आप हमें अपनी पार्टी में शामिल होने के लिए कहकर क्या करेंगे? इसके बजाय उन्हें (डीके शिवकुमार) को सीएम बनने दें। कुमारस्वामी ने कहा कि अगर डीके शिवकुमार सीएम बनते हैं तो वह अपनी पार्टी के सभी विधायकों का समर्थन देंगे।

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पदाधिकारी जद (एस) विधायकों के सामने आवेदन लेकर खड़े थे और उनसे अपनी पार्टी में शामिल होने के लिए कह रहे थे। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पदाधिकारियों ने जद (एस) विधायक जीटी देवेगौड़ा से उन्हें मंत्री बनाने और उनके बेटे के लिए भी कुछ करने की पेशकश के साथ संपर्क किया था।

एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस ने जद (एस) देवदुर्गा विधायक करेम्मा को भी इसी तरह की पेशकश की। नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कांग्रेस में सार्वजनिक कलह पर कुमारस्वामी ने कहा कि राज्य में एक टीसीएम और एक डीसीएम है।

पूर्व सीएम ने कहा, "TCM का मतलब है अस्थायी मुख्यमंत्री, और DCM का मतलब है डुप्लिकेट मुख्यमंत्री।  हाल के दिनों में सीएम पद के कई दावेदार सामने आ चुके हैं। हम नहीं जानते कि अगर यह सरकार इतनी लंबी अवधि तक टिकी रही तो तो अगले पांच वर्षों में हम कितने मुख्यमंत्री देखेंगे।" 

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीकर्नाटककांग्रेसDK Shivakumarसिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो