लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: नारायण मूर्ति की टिप्पणी पर सरकार का पलटवार, मुफ्त दी जा रही सेवाओं पर कही थी ये बात

By अनुभा जैन | Updated: December 2, 2023 12:17 IST

जीरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ के साथ बात करते हुए इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति ने कहा था कि मैं मुफ्त दी जा रही सेवाओं के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन लोगों को जो सरकारी सेवाएं मिलती हैं, उन्हें वापस समाज में योगदान देना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्दे नारायण मूर्ति की टिप्पणी पर सरकार का पलटवारनारायण मूर्ति ने मुफ्त दी जा रही सेवाओं पर की थी टिप्पणीडिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने भी कसा तंज

बेंगलुरु:  सरकार की चुनावी गारंटी योजनाओं को 'असंवैधानिक' बताने वाली एनआर नारायण मूर्ति की टिप्पणी पर सरकार ने पलटवार किया। इस पर समाज कल्याण मंत्री एचसी महादेवप्पा ने कहा कि दलितों, पिछड़ों और दबे-कुचले वर्गों को ऊपर उठाने के लिए सरकार इन योजनाओं के जरिए उन्हें संबोधित कर रही है। उन्होंने कहा कि संविधान में इन दलितों और अन्य पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए कई आदर्शों का उल्लेख किया गया है।

मंत्री ने आगे कहा,  "इन योजनाओं पर सवाल उठाने वाले मूर्ति सामाजिक न्याय के आदर्शों के खिलाफ लगते हैं और उन्होंने संविधान विरोधी टिप्पणी की है।  इन गारंटी योजनाओं से लगभग 1.3 करोड़ लोगों को लाभ हुआ है।"

डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने तंज कसते हुए कूटनीतिक जवाब देते हुये कहा कि सरकार को गरीब वर्ग और किसानों के हितों की रक्षा करनी है। मैं पूछता हूं कि सहायता के बिना लोग मूल्य वृद्धि के मुद्दे से कैसे निपटेंगे।

इसी तरह, सांस्कृतिक मंत्री शिवराज तंगदागी ने कहा, "अमीर इन गारंटी योजनाओं को स्वीकार करने में असमर्थ हैं। सरकार ने ये योजनाएं अमीर वर्ग के लिए नहीं बल्कि गरीबों के लिए लागू की हैं. और गरीब वर्ग ने इन योजनाओं को कृतज्ञतापूर्वक स्वीकार किया है।"

राज्य सरकार ने कहा, "अगर मूर्ति ने कहा होता कि पैसे का इस्तेमाल कृषि या वंचित वर्ग के कल्याण के लिए किया जाना चाहिए था तो हम उनकी सराहना करते।" बता दें कि समिट में जीरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ के साथ बात करते हुए इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति ने कहा था कि मैं मुफ्त दी जा रही सेवाओं के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन लोगों को जो सरकारी सेवाएं मिलती हैं, उन्हें वापस समाज में योगदान देना चाहिए। भारत की समृद्धि के लिए दयालु पूंजीवाद ही एकमात्र समाधान है।

टॅग्स :कर्नाटकDK Shivakumarकांग्रेसNarayana Murthy
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम