लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार मंदिरों को अपने कार्यकर्ताओं को ‘सौंपने’ की योजना बना रही: कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 31, 2021 17:01 IST

Open in App

बेंगलुरु, 31 दिसंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि प्रस्तावित कानून का उद्देश्य हिंदू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करना है। वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उन्हें बेचने या पार्टी कार्यकर्ताओं को सौंपने की योजना बना रही है।

हिंदू मंदिरों को राज्य के नियंत्रण से मुक्त करने की योजना के साथ, मुख्यमंत्री ने इस सप्ताह की शुरुआत में घोषणा की थी कि उनकी सरकार मंदिरों को उन कानूनों और नियमों से मुक्त करने के उद्देश्य से एक कानून लाएगी जो वर्तमान में उन्हें नियंत्रित करते हैं। बोम्मई ने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम किसी को मंदिर नहीं सौंप रहे हैं, हम केवल उन्हें सरकारी व्यवस्था से मुक्त कर रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि मंदिरों पर डी के शिवकुमार (प्रदेश कांग्रेस प्रमुख) के विचार हिंदू उपासकों और मंदिर जाने वालों की भावनाओं के खिलाफ हैं।’’

प्रस्तावित कानून पर विरोध जताते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने भाजपा नेतृत्व वाली सरकार पर हिंदू मंदिरों को उसके कार्यकर्ताओं को सौंपने का प्रयास करने का आरोप लगाया। शिवकुमार ने कहा, ‘‘राज्य के अधिकतर मंदिर सरकार के प्रशासन के अधीन होते हैं। इन मंदिरों में श्रद्धालु करोड़ों रुपये दान में देते है। कई मंदिरों के पास संपत्तियां भी हैं। वे उन्हें अपने (भाजपा) कार्यकर्ताओं को सौंपने जा रहे हैं।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हम भी हिंदू हैं, जो अपने धर्म और संस्कृति को मानते हैं...... वे (भाजपा) भावनात्मक मुद्दे उठाकर अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, हम इसकी अनुमति नहीं देंगे। मैं मुख्यमंत्री को बताना चाहता हूं, वह इस भुलावे में ना रहें कि ऐसा करने से उन्हें वोट मिलेगा।’’

शिवकुमार ने वर्षों से लागू मंदिरों की व्यवस्था में सरकार से हस्तक्षेप नहीं करने को कहा। उन्होंने कहा, ‘‘नहीं तो आप (भाजपा) जल जाएंगे। हम हिंदू विरोधी नहीं हैं, वह आप हैं। हिंदू मंदिर आपके नहीं हैं। यह इस राज्य के लोगों की संपत्ति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट59 प्रथम श्रेणी, 68 लिस्ट ए और 92 टी20 मैच में 224, 96 और 74 विकेट, आईपीएल में किसी टीम ने नहीं खरीदा, गौतम ने लिया संन्यास

भारतपुणे नगर निगम चुनावः भाजपा-शिवसेना को छोड़ कांग्रेस से गठजोड़ करेंगे अजित पवार?, एनसीपी प्रमुख ने सतेज पाटिल को किया फोन

बॉलीवुड चुस्की17 दिनों में ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस धमाका, 555 करोड़ पार कर 1000 करोड़ क्लब की ओर

कारोबारक्रिसमस से पहले खुशखबरी, ब्याज दर 7.15 प्रतिशत, 22 दिसंबर 2025 से लागू, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लि ने मीडिल क्लास को दी राहत

कारोबारGold Rate Today: आज सस्ता हुआ सोना, जानें 22 दिसंबर 2025 को दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता में सोने की कीमत

भारत अधिक खबरें

भारतहिजाब विवाद के बीच पीएम मोदी और अमित शाह से मिले नीतीश कुमार?, दिल्ली में 30 मिनट तक बातचीत, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः जनता उन्नयन पार्टी का गठन, बेलडांगा और रेजीनगर सीटों से चुनाव लड़ेंगे हुमायूं कबीर

भारतमहा विकास आघाड़ी के लिए नगर निगम से पहले खतरे की घंटी?, सुप्रिया सुले ने कहा-दलबदल करके भाजपा में शामिल हुए लोगों के कारण जीत?

भारतVB-G RAM G ने ली MGNREGA की जगह, जानें इनके बीच के 5 मुख्य अंतर

भारतसरकारें आती-जाती रहती हैं, धर्म हमेशा रहता है, मोहन भागवत