लाइव न्यूज़ :

Karnataka Government: पांच किग्रा मुफ्त चावल के बजाय लाभार्थियों के बैंक खाते में नकद पैसे, कल से  ‘अन्न भाग्य’ योजना की शुरुआत, जानें कैसे उठा सकते हैं फायदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 30, 2023 18:12 IST

Karnataka Government: सरकार ने बुधवार को मुफ्त चावल योजना के तहत अतिरिक्त पांच किलोग्राम चावल के लिए लाभार्थियों के खाते में 34 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से नकद भुगतान करने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देगरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के हर परिवार को पांच किलोग्राम अतिरिक्त चावल देने का वादा किया था। दक्षिणी हिस्से में दो किलो रागी और तीन किलोग्राम चावल देने की योजना है।उत्तरी कर्नाटक में दो किलोग्राम ज्वार और तीन किलोग्राम चावल देने की योजना है।

बेंगलुरुः कर्नाटक के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के.एच. मुनियप्पा ने शु्क्रवार को कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार पांच किलोग्राम चावल के बजाय लाभार्थियों के बैंक खाते में नकद पैसे भेजकर शनिवार को ‘अन्न भाग्य’ योजना की शुरुआत करेगी क्योंकि पर्याप्त मात्रा में चावल उपलब्ध नहीं है।

कांग्रेस ने चुनाव के दौरान गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के हर परिवार को पांच किलोग्राम अतिरिक्त चावल देने का वादा किया था। राज्य सरकार ने बुधवार को मुफ्त चावल योजना के तहत अतिरिक्त पांच किलोग्राम चावल के लिए लाभार्थियों के खाते में 34 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से नकद भुगतान करने का फैसला किया है।

मंत्री ने कहा कि सरकार कुल अतिरिक्त पांच किलोग्राम के अंतर्गत कर्नाटक के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में जरूरत के मुताबिक क्रमशः चावल के बजाय दो किलोग्राम रागी और ज्वार को शामिल करने की योजना बना रही है, क्योंकि इन अनाजों को इन दोनों क्षेत्रों में मुख्य भोजन माना जाता है।

राज्य के दक्षिणी हिस्से में दो किलो रागी और तीन किलोग्राम चावल देने की योजना है, जबकि उत्तरी कर्नाटक में दो किलोग्राम ज्वार और तीन किलोग्राम चावल देने की योजना है। मुनियप्पा ने कहा, ‘‘योजना शनिवार से शुरू होगी। लाभार्थियों के बैंक खाते में भुगतान किया जाएगा।

हमें सूचना मिली है कि 99 फीसदी लाभार्थियों के पास बैंक खाता है। जिन लोगों का बैंक में खाता नहीं है और उनके पास राशन कार्ड है, उन्हें बैंक में खाता खोलना होगा। हमने कह दिया है कि प्रत्येक लाभार्थी व्यक्ति को पांच किलोग्राम अनाज के बदले 34 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से नकद पैसे दिये जाएंगे।’’

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैयाDK Shivakumarकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब