लाइव न्यूज़ :

कुछ कांग्रेसी विधायक बहुमत परीक्षण के दौरान मार गए बीजेपी की तरफ पलटी तो क्या होगा?

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: May 17, 2018 16:31 IST

चुनाव प्रचार के दौरान कलबुर्गी में 19 अप्रैल को बीएस येदियुरप्पा ने यह घोषणा की कि वे 17 मई को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Open in App

बेंगलुरु, 17 मईः चुनाव प्रचार के दौरान कलबुर्गी में 19 अप्रैल को बीएस येदियुरप्पा ने यह घोषणा की कि वे 17 मई को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। येदियुरप्पा की यह भविष्यवाणी राज्यपाल वजुभाई वाला के दम पर सच साबित हो गई। उन्हें कांग्रेस और जेडीएस की ओर से आधी रात को सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका भी नहीं रोक पाई। सुप्रीम कोर्ट ने सुबह 4 बजे तक की गई सुनवाई में बीएस येदियुरप्पा को शपथ लेने से नहीं रोका।

सुप्रीम कोर्ट ने यदियुरप्पा से वह लेटर मांगे, जिसमें बहुमत साबित करने का दावा कर रहे हैं। भाजपा के पास 104 सीटें हैं और कर्नाटक की कुल विधानसभा सीटें 222 हैं। कर्नाटक में बहुमत साबित करने के लिए 112 विधायकों की जरूरत होगी। जबकि कांग्रेस और जेडीएस का दावा है कि चुनाव बाद हुए उनके गठबंधन के पास 116 विधायक हैं। लेकिन राज्यपाल वजुभाई वाला ने भारतीय जनता पार्टी को पहले सरकार बनाने का मौका दिया।

भारतीय जनता पार्टी सुप्रीम कोर्ट में और सुप्रीम कोर्ट के बाहर भी सदन में बहुमत सिद्ध कर देने का दावा कर रही है। इसका आशय होता है कि विश्वासमत पारित करने के दौरान भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस या जेडीएस का कोई विधायक समर्थन देगा।

लेकिन इस तरह का दल बदल भारत की नई राजनीति में मान्य नहीं है। 1980 के दशक में इस तरह के कई ऐसे सामने आए। लेकिन भारतीय संव‌िधान में दसवीं अनुसूची जुड़ने के बाद इस तरह के सभी मामले रुक गए। संविधान में भावेश 52 वें संशोधन के तहत साल 1985 में दसवीं अनुसूची जोड़ी गई। इसमें दलबदल करने के लिए इसमें दलबदल करने वाले नेताओं को दंडित करने के बारे में बताया गया। (जरूर पढ़ेंः संविधान के दुहाई देने वाले कांग्रेसी उस दिन कहां थे, जब 7 प्रदेशों में सरकारें बर्खास्त हुई थीं)

दल बदल कानून 

दल बदल कानून में संविधान के 52 वें संशोधन के तहत कुछ ऐसे नियम बनाए गए जिनके आधार पर अगर कोई विधायक या सांसद दलबदल करता है तो सदन से उसकी सदस्यता रद्द कर दी जाएगी। वह आधार इस तरह हैं-

- यदि कांग्रेस या जेडीएस का कोई नवनिर्वाचित सदस्य स्वेच्छा से अपनी पार्टी की सदस्यता छोड़ते हैं,- अगर कोई निर्दलीय निर्वाचित सदस्य बीजेपी में शामिल हो जाता है,- अगर कोई कांग्रेस या जेडीएस का कोई नवनिर्वाचित सदस्य सदन में पार्टी के पक्ष के विपरीत वोट करता है,- अगर कोई कांग्रेस या जेडीएस का कोई नवनिर्वाचित सदस्य स्वयं को वोटिंग से अलग रखता है,

-तो उसकी सदस्या विधानसभा से जा सकती है।

इन नियमों के अनुसार अगर कर्नाटक में कांग्रेस के विधायक, या जेडीएस का कोई विधायक, भाजपा सरकार बनवाने में कुछ इस तरह का करते हैं तो उनकी सदस्यता को विधानसभा से निरस्त किया जा सकता है। लेकिन इसमें आखरी फैसला विधानसभा अध्यक्ष का होता है। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018कांग्रेसजनता दल (सेकुलर)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी के अंदर एक बार फिर शुरू हो गया है 'एकला चलो' की रणनीति पर गंभीर मंथन

भारत'संचार साथी' ऐप को प्रियंका गांधी ने बताया जासूसी ऐप, बोलीं- "देश को तानाशाही में बदलने की कोशिश"

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील