लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनाव नतीजों पर ट्विटरबाज ले रहे हैं मजे, राहुल गांधी पर हो रहे कमेंट्स को देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 15, 2018 11:23 IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। कर्नाटक की कुल 224 विधानसभा सीटों में से 222 पर 12 मई को चुनाव कराए गए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक बीजेपी 101 सीटों पर आगे चल रही है।

Open in App

नई दिल्ली, 15 मई:  कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। कर्नाटक की कुल 224 विधानसभा सीटों में से 222 पर 12 मई को चुनाव कराए गए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक बीजेपी 101 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 46, जेडीएस 38 सीटों पर और तीन सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं। । कांग्रेस के सीएम सिद्धारमैया चामुण्डेश्वरी सीट से अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी से करीब 12 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। बीजेपी सदानंद गौड़ा ने कहा कि उनकी पार्टी जनता दल (सेकुलर) से हाथ नहीं मिलाएगी और अकेले दम पर 112 सीटों पर जीत हासिल करेगी।

इसी दौरान सोशल मीडिया पर कर्नाटक चुनावों से संबंधित कई हैशटैग ट्रेंड में है। #KarnatakaVerdict, #KarnatakaElectionResults, #KarnatakaPollResults, "BJP CM" लोग इन हैशटैग पर बहुत मजे ले रहे हैं। सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया देख कर भी यही लग रहा है कि  उन्होंने मान लिया है कि बीजेपी ही जीत गई है। इस हैशटैग में ज्यादातर लोग कांग्रेस के मजे ले रहे हैं। आप भी देखिए कुछ मजेदार ट्वीट्स... 

 बीजेपी ऐसा दावा कर रही है कि उन्हें पूर्ण बहुमत मिल चुका है। बीजेपी नेता सदानंद गौड़ा ने यह दावा किया है कि उनको पूर्ण बहुमत मिल गया है। 222 सीटों में से वह 112 सीटों पर आगे हैं। उन्हें किसी  पार्टी यानी जेडीएस के साथ की भी जरूरत नहीं है। वह पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे। 

आप यहाँ सभी 222 सीटों पर चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के नाम और पार्टी के बारे में जान सकते हैं

222 विधानसभा सीटों पर करीब 40 छोटी-बड़ी पा‌र्टियों के 2600 उम्मीदवारों के हार-जीत का फैसला हो रहा है। हालांकि असल मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), कांग्रेस और जनता दल (सेक्यूलर) के करीब 640 उम्मीदवारों में हैं। बीती 12 मई (शनिवार) को प्रदेश में 72.7 फीसदी मतदान हुए थे। मतदान बाद आए 12 प्रमुख एग्जिट पोल में 7 में बीजेपी और 5 कांग्रेस के पक्ष में रिजल्ट आने की संभावनाएं जताई गई थीं। जबकि सभी एग्जिट पोल ने जेडीएस की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया था।

(नोट- इस खबर में इस्तेमाल की गई सारी तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है। लोकमत न्यूज हिंदी इससे कोई संबंध नहीं रखता।)

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना