लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में फंसे पेंच के बीच PM मोदी ने किया ट्वीट, वोटरों को कहा- शुक्रिया

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 15, 2018 19:40 IST

कर्नाटक में फंसे दांव-पेंच के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों का शुक्रिया अदा किया है। कर्नाटक चुनावों पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कर्नाटक की जनता को शुक्रिया कहा ।

Open in App

नई दिल्ली, 15 मई:  कर्नाटक में फंसे दांव-पेंच के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों का शुक्रिया अदा किया है। कर्नाटक चुनावों पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कर्नाटक की जनता को शुक्रिया कहा ।

बीजेपी दे रही है "सबसे बड़ी पार्टी" की दुहाई, इन 4 राज्यों में छोटी पार्टी होकर भी बना ली थी सरकार

 पीएम ने कहा है कि कर्नाटक के विकासवादी एजेंडे को कर्नाटक की जनता ने समर्थन दिया है और बीजेपी को प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में चुना है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'मैं कर्नाटक के भाई और बहनों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने भाजपा के विकास एजेंडे को सपोर्ट किया और उसे प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनाया। मैं कर्नाटक भाजपा के कार्यकर्ताओं के शानदार काम को सलाम करता हूं जिन्होंने चौबीस घंटे पार्टी के लिए काम किया।

104 सीटों पर जीत के साथ भाजपा भले ही सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी रही हो, लेकिन जेडीएस को समर्थन दे कांग्रेस वापस सरकार में लौट सकती है। गौरतलब है कि कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई रुदाभाई का बीजेपी से भी पुराना नाता रहा है।

कर्नाटक विधानसभा 2018 नतीजे : ये रही 222 विजयी उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

 वो 2012 से 2014 तक गुजरात विधानसभा के स्पीकर रह चुके हैं। केंद्र मोदी सरकार के बनने के बाद उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया था। गुजरात सरकार में 1997 से 2012 तक वजुभाई गुजरात सरकार में वित्त मंत्री रहे। इससे पहले साल 2001 में वजुभाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपनी सीट भी छोड़ी थी।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?