लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनाव को ट्विटर पर मिली रिकॉर्ड लोकप्रियता, 30 लाख लोगों ने किए ऐसे-ऐसे ट्वीट

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 17, 2018 09:48 IST

बीजेपी के बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के 32वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है और वह तीसरी बार सूबे के मुखिया बने हैं।

Open in App

बेंगलुरु, 16 मई: बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले चुके हैं। येदियुरप्पा  सुबह नौ बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल वजुभाई वाला ने बीएस येदियुरप्पा को बहुमत साबित करने के लिए 15 दिनों की मोहलत दी है। कर्नाटक चुनाव में शायद पूरे देश में शायद ही कभी इतनी चर्चा मिली हो। आम जीवन में किसी चुनाव की लोकप्रियता मापना आसान नहीं लेकिन ट्विटर पर ये साफ हो चुका है कि कर्नाटक चुनाव देश के सबसे लोकप्रिय चुनावों में शुमार हो गया है। कर्नाटक विधान सभा की 224 में से 222 सीटों के लिए चुनाव होने के बाद और नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तेजी के साथ प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई सारे ऐसे हैशटैग चल रहे हैं जिसमें ट्विटरबाज बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर मजे ले रहे हैं। कर्नाटक की दो सीटों पर 28 मई को चुनाव होने हैं, जिनके नतीजे 31 मई को आएंगे।

ट्विटर पर #KarnatakaVerdict, #KarnatakaElectionResults, #KarnatakaPollResults, "BJP CM" #KarnatakaCMRace जैसे कई हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। ट्विटर के मुताबिक "कर्नाटक चुनाव" देश के सबसे चर्चित चुनावों में से एक बन गया है। ट्विटर ने तकरीबन 30 लाख से ज्यादा ट्वीट रिकॉर्ड किया है। 

कर्नाटक विधान सभा चुनाव से जुड़े ताजा खबरें यहाँ पढ़ें

सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा लोग कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को टारगेट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि राहुल गांधी में लीडरशिप वाली बात नहीं है तो कुछ लोगों का कहना है कि राहुल गांधी को इस हार से सीख लेना चाहिए। 

बीजेपी ने कांग्रेस से छीना कर्नाटक, ट्विटरबाजों ने कहा- 'राहुल गांधी अब थाइलैंड तो नहीं निकल जाएंगे'

वहीं, कुछ लोग बीजेपी के खिलाफ भी हैं। एक यूजर ने तो यह तक कह डाला कि बीजेपी से राहुल गांधी को झूठ बोलना सीखना चाहिए, वह चिल्ला-चिल्ला कर। 

आप भी देखिए कुछ ट्वीट 

गौरतलब है कि 15 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे जिसमें बीजेपी बहुमत से थोड़ा पीछे 104 सीटों पर सिमट गई थी। कांग्रेस को 78 और जेडीएस+ को 38 सीटें मिली थी। बहुमत का जादुई आंकड़ा छूने के लिए 112 सीटों की जरूरत है। कांग्रेस और जेडीएस ने गठबंधन करके सरकार बनाने का दावा पेश किया था। लेकिन सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते राज्यपाल ने बीजेपी को सरकार बनाने का आमंत्रण भेजा और बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का समय दिया। इस फैसले के खिलाफ कांग्रेस आधी रात को सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018ट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos