लाइव न्यूज़ :

सिद्धारमैया बनाम शिवकुमार?, कर्नाटक कांग्रेस नेतृत्व की खींचतान खुलकर सामने, 2 दिन से विधायकों से मिल रहे प्रभारी सुरजेवाला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 1, 2025 11:57 IST

शिवकुमार के समर्थकों का दावा है कि जब 2023 में कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब सत्ता के बंटवारे पर आंतरिक समझौता हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धारमैया 2.5 साल के लिए सीएम होंगे, बाद शिवकुमार राज्य के सीएम बनेंगे।समर्थकों ने तर्क दिया कि सिद्धारमैया पार्टी के सबसे प्रभावशाली ओबीसी नेता हैं।कांग्रेस को सामाजिक और राजनीतिक दोनों तरह से नुकसान हो सकता है।

बेंगलुरुः कर्नाटककांग्रेस के भीतर अंदरूनी कलह सार्वजनिक हो गई है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके डिप्टी डीके शिवकुमार के बीच सत्ता संघर्ष ने राज्य नेतृत्व में संभावित बदलाव की अटकलों को हवा दे दी है। बढ़ते तनाव को दूर करने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने कदम उठाया है। पार्टी महासचिव और राज्य प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला 2 दिन से विधायकों और वरिष्ठ नेताओं से मिल फीडबैक ले रहे हैं। संभवतः नेतृत्व परिवर्तन या कैबिनेट फेरबदल की दिशा में एक कदम। शिवकुमार के समर्थकों का दावा है कि जब 2023 में कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब सत्ता के बंटवारे पर आंतरिक समझौता हुआ था।

सिद्धारमैया 2.5 साल के लिए सीएम होंगे, उसके बाद शिवकुमार राज्य के सीएम बनेंगे। अगर समयसीमा का पालन किया जाए, तो शिवकुमार के अक्टूबर 2025 में पदभार संभालने की उम्मीद है। हालांकि, सिद्धारमैया खेमे ने इस तरह के किसी भी सौदे से इनकार किया है और इसे मिथक बताया है। उनके समर्थकों ने तर्क दिया कि सिद्धारमैया पार्टी के सबसे प्रभावशाली ओबीसी नेता हैं।

उन्हें बीच कार्यकाल में हटाने से कांग्रेस को सामाजिक और राजनीतिक दोनों तरह से नुकसान हो सकता है। कांग्रेस ने हाल ही में एक ओबीसी सलाहकार परिषद का गठन किया है, जिसकी पहली बैठक 15 जुलाई को बेंगलुरु में होने वाली है। इस बैठक की मेजबानी सिद्धारमैया कर रहे हैं, जिसे अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए एक रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आग में घी डालने का काम किया है। उन्होंने नेतृत्व परिवर्तन की कोई घोषणा नहीं की, लेकिन उनकी टिप्पणी "कोई नहीं जानता कि आलाकमान क्या सोच रहा है" को दोनों खेमों ने अलग-अलग तरीके से व्याख्यायित किया है। शिवकुमार का खेमा इसे सकारात्मक संकेत के रूप में देख रहा है, जबकि सिद्धारमैया का खेमा इसे अटकलबाजी बताकर खारिज कर रहा है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और कांग्रेस के कर्नाटक मामलों के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन राज्य के सत्तारूढ़ दल के विधायकों के साथ बैठकों का सिलसिला जारी रखा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सुरजेवाला तीन दिनों तक विधायकों के साथ एक-एक कर बैठक करेंगे।

इसके पहले चरण के तहत सुरजेवाला आज बेंगलुरु शहर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु दक्षिण, चामराजनगर, मैसूरु जिलों के अलावा दक्षिण कन्नड़ और कोलार के करीब 20 विधायकों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने सोमवार को चिकबल्लापुर और कोलार जिलों के विधायकों के साथ बैठक की।

कगवाड़ से विधायक राजू कागे के भी पार्टी महासचिव से मिलने की उम्मीद है। कागे ने सरकार के कामकाज और मंत्रियों से संपर्क न होने को लेकर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। कागे ने विकास कार्यों और कोष जारी करने में देरी का हवाला देते हुए इस्तीफा देने का संकेत दिया था और आरोप लगाया था कि प्रशासन ‘‘पूरी तरह से चरमरा गया है।’’

ये बैठकें कांग्रेस पार्टी के भीतर नेतृत्व परिवर्तन को लेकर ‘‘असंतोष’’ और अटकलों के संकेतों के बीच हुई हैं। बैठकों को एआईसीसी और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी दोनों द्वारा किया गया संगठनात्मक अभ्यास करार देते हुए सुरजेवाला ने कहा था कि नेतृत्व परिवर्तन के बारे में मीडिया में प्रसारित की जा रही कोई भी खबर केवल ‘‘कोरी कल्पना’’ है।

उनके अनुसार, बैठकें विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस की पांच गारंटी योजनाओं की स्थिति को समझने के लिए की जा रही हैं क्योंकि सरकार ने अपने कार्यकाल के दो साल पूरे कर लिए हैं और इसका उद्देश्य विधायकों के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस संगठन की स्थिति का आकलन करना है।

पार्टी विकास के संदर्भ में प्रत्येक विधायक द्वारा अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में किए गए कार्यों का मूल्यांकन करने और लंबित विकास परियोजनाओं की पहचान करने का भी प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हम सरकार के कामकाज के बारे में विधायकों से प्रतिक्रिया भी लेना चाहते हैं।’’ 

टॅग्स :कांग्रेससिद्धारमैयाDK Shivakumarकर्नाटकमल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?