लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार के हेलिकॉप्टर हुआ हादसे का शिकार, पक्षी के टकराने से चॉपर का टूटा शीशा

By अंजली चौहान | Updated: May 2, 2023 14:53 IST

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार को चॉपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। मंगलवार को हेलिकॉपर से यात्रा करने के दौरान पक्षी से टकराने के बाद चॉपर के शीशे टूट गए है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार को चॉपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है मंगलवार को हेलिकॉपर से यात्रा करने के दौरान पक्षी से टकाराया हेलिकॉप्टर हादसे में डीके शिवकुमार को किसी भी तरह से चोटें नहीं आई है

बेंगलुरू: कर्नाटककांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार को ले जार रहे हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है।

मंगलवार को डीके शिवकुमार के चॉपर के अचानक पक्षी से टकरा जाने के बाद उसकी बेंगलुरू के एचएएल हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।

जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर ने दोपहर 12 बजे जक्कुर से उड़ान भरी थी और कोलार के पास मुलबगिलु के रास्ते में था। इसी दौरान एचएएल हवाई अड्डे से 40 किलोमीटर दूर होसकोट के निकट हवा में एक बाज हेलिकॉप्टर से टकरा गया जिसके बाद हेलिकॉप्टर का शीशा टूट गया।

इस हादसे में डीके शिवकुमार बाल-बाल बच गये और चॉपर की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई। 

गौरतलब है कि यह घटना तब हुई है जब शिवकुमार कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए बेंगलुरु से मुलबगल जा रहे थे। इस हादसे में डीके शिवकुमार तो सुरक्षित बच गए लेकिन उनके साथ मौजूद एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई है। 

चूंकि इस समय कर्नाटक में विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दल रैलियां करने और जनता से अपने लिए समर्थन जुटाने में व्यस्त है। ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी समेत अन्य पार्टियां भी इस चुनाव में जीत की पूरी तैयारी के लिए जनसभाएं कर रही हैं।

बता दें कि 10 मई को दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसके नतीजे 13 मई को आएंगे।  

टॅग्स :DK Shivakumarकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेसकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील