लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सीएम कुमारस्वामी ने पीएम मोदी से किया अनुरोध, सिद्धगंगा मठ के शिवकुमार स्वामीजी को मरणोपरांत दिया जाए ‘भारत रत्न’

By भाषा | Updated: June 4, 2019 04:39 IST

सिद्धगंगा मठ के प्रमुख 111 वर्षीय शिवकुमार स्वामीजी का लंबी बीमारी के बाद इस साल 21 जनवरी को निधन हो गया था। उन्हें ‘चलता-फिरता भगवान (वॉकिंग गॉड)’ कहा जाता था। मोदी को लिखे पत्र में कुमारस्वामी ने कहा कि स्वामीजी द्वारा की गई लोगों की सेवा भारत रत्न सम्मान के जरिये सर्वोच्च स्तर पर मान्यता दिये जाने की हकदार है।

Open in App

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि वह सिद्धगंगा मठ के शिवकुमार स्वामीजी के नाम की सिफारिश मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ दिए जाने के लिये करें।

सिद्धगंगा मठ के प्रमुख 111 वर्षीय शिवकुमार स्वामीजी का लंबी बीमारी के बाद इस साल 21 जनवरी को निधन हो गया था। उन्हें ‘चलता-फिरता भगवान (वॉकिंग गॉड)’ कहा जाता था। मोदी को लिखे पत्र में कुमारस्वामी ने कहा कि स्वामीजी द्वारा की गई लोगों की सेवा भारत रत्न सम्मान के जरिये सर्वोच्च स्तर पर मान्यता दिये जाने की हकदार है।

कुमारस्वामी ने कहा कि राजनीतिक दलों, आम लोगों, संस्थाओं और संगठनों से संत को भारत रत्न देने के लिये ज्ञापन मिले हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री से अनुरोध करते हैं कि संत के नाम की सिफारिश देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिये की जाए।

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीकर्नाटकनरेंद्र मोदीभारत रत्न
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"