लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने बेंगलुरू में नालों पर अतिक्रमण करने वालों की पहचान करने के निर्देश दिए

By भाषा | Updated: November 23, 2021 19:03 IST

Open in App

बेंगलुरू, 23 नवंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने उत्तरी बेंगलुरू में आई बाढ़ के मद्देनजर मंगलवार को नगर निकायों को बाढ़ के पानी की निकासी वाले (एसडब्ल्यूडी) पर अतिक्रमण की पहचान करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने उन लोगों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की भी घोषणा की, जिनके घर बाढ़ के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिन लोगों के घर बाढ़ में डूब गए उन्हें 10,000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

बोम्मई ने शहर के येलहंका में केंद्रीय विहार अपार्टमेंट का निरीक्षण करने के बाद संवाददाताओं से कहा, '' बाढ़ के पानी से बचने के लिए बनाए गए नालों अथवा उसके बफर जोन पर बने कई आवासीय परिसरों को भारी बारिश होने पर परिणाम भुगतना पड़ता है। हम उन इमारतों को नोटिस दे रहे हैं, जो इन नालों या उसके बफर जोन पर बनी हैं। इसको लेकर हम एक अभियान शुरू करेंगे।''

मुख्यमंत्री ने बाढ़ और नालों पर अतिक्रमण को पूरे बेंगलुरु में एक बड़ी समस्या करार देते हुए कहा कि सरकार ने इन नालों के पुनर्निर्माण को 50 किलोमीटर तक बढ़ाने का फैसला किया है।

बोम्मई ने यह भी कहा कि उन्होंने बृहद बेंगलुरु महानगर पालिका के मुख्य आयुक्त को जल्द ही नालों में रुकावट की पहचान करने और उन्हें हटाने के लिए एक अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने इस काम के लिए आर्थिक मदद देने का आश्वासन भी दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम