लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा- मेरे दावोस दौरे से पहले होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

By भाषा | Updated: January 13, 2020 15:47 IST

येदियुरप्पा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से इस मुद्दे पर मुलाकात के बाद जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

Open in App
ठळक मुद्देयहां पत्रकारों से बातचीत में येदियुरप्पा ने कहा कि जो विधायक उपचुनाव जीत कर आए हैं उन्हें कयासों से चिंतित होने की जरूरत नहीं है। येदियुरप्पा ने पहले कहा था कि वह भाजपा नेतृत्व से मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा करने के लिए संभवत: 11 या 12 जनवरी को दिल्ली जाएंगे।

इस महीने के उत्तरार्ध में दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच की बैठक में शामिल नहीं होने के कयासों के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि वह इस विश्व बैठक में शामिल होंगे और विदेश यात्रा से पहले अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे।

उन्होंने दोहराया कि वह भाजपा के टिकट पर उपचुनाव जीत कर आए अयोग्य करार दिए विधायकों को मंत्री बनाने का अपना वादा पूरा करेंगे। येदियुरप्पा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से इस मुद्दे पर मुलाकात के बाद जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लगाए जा रहे कयासों में कोई सच्चाई नहीं है बल्कि अमित शाह ने आज दिल्ली में मुलाकात करने का समय दिया था लेकिन मुझे यहां कुछ अहम कार्यक्रमों में शामिल होना था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ कल अगर संभव हुआ तो मैं अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिल्ली जाऊंगा और मंत्रिमंडल विस्तार की अनुमति लूंगा, इसमें कोई समस्या नहीं है।’’ यहां पत्रकारों से बातचीत में येदियुरप्पा ने कहा कि जो विधायक उपचुनाव जीत कर आए हैं उन्हें कयासों से चिंतित होने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने जो वादा किया है उसे पूरा करूंगा। अगर अमित शाह उपलब्ध होंगे तो मै कल दिल्ली जाने की कोशिश करूंगा। अगर वह 17 और 18 जनवरी को यहां (कर्नाटक) नहीं आते हैं, तो मुद्दों को समाधान कर मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।’’

उल्लेखनीय है कि येदियुरप्पा ने पहले कहा था कि वह भाजपा नेतृत्व से मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा करने के लिए संभवत: 11 या 12 जनवरी को दिल्ली जाएंगे। दावोस जाने के सवाल पर येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘सभी चाहते हैं कि मैं वहां जाऊं, इसलिए मैंने जाने का फैसला किया। चूंकि मैं केंद्र सरकार की ओर से भेजा जा रहा हूं, इसलिए मैं वहां जाऊंगा, मैं वहां जाकर चला आऊंगा।’’

येदियुरप्पा के साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और मनसुख मांडविया, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (पंजाब), कमलनाथ (मध्यप्रदेश) और कंपनियों के 100 भारतीय मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के स्विट्जरलैंड के पर्यटक स्थल दावोस में आयोजित 50वें विश्व आर्थिक मंच के सम्मेलन में शामिल होने की उम्मीद है। 

टॅग्स :बीएस येदियुरप्पाकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर