लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने मंत्रिमंडल विस्तार में देरी का संकेत किया

By भाषा | Updated: July 29, 2021 16:57 IST

Open in App

बेंगलुरु/हुब्बली, 29 जुलाई मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ और समय लगने का संकेत देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा करने के बाद निर्णय लेंगे।

बोम्मई ने कहा, “मैं कल सुबह दिल्ली जा रहा हूं, वहां मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात करूंगा। (मुख्यमंत्री के तौर पर) यह मेरी पहली यात्रा होगी। मैं उनका आशीर्वाद लेने जाऊंगा।”

बाढ़ प्रभावित उत्तर कन्नड़ जिले की यात्रा के दौरान हुब्बली पहुंचने पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि दो तीन दिन में उनकी यात्रा के बाद वह मंत्रिमंडल विस्तार के मुद्दे पर पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का समय मांगेंगे।

इस बीच मंत्रिमडंल में पद चाहने वाले नेताओं ने लॉबिंग शुरू कर दी है। मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने वाले नेताओं के बाबत सवाल पूछे जाने पर बोम्मई ने आज बेंगलुरु में संवाददाताओं से कहा, “यह आम बात है। एक बार कोई मुख्यमंत्री बनता है तो उसे मंत्रिमंडल विस्तार करना होता है।”

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने बुधवार को उनसे फोन पर बात की और शुभकामनाएं दी। बोम्मई ने कहा, “जब मैं केंद्रीय नेतृत्व से मिलने दिल्ली जाऊंगा, तब मैं राज्य से संबंधित लंबित परियोजनाओं और मुद्दों के बारे में कर्नाटक के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करने का प्रयास करूंगा।”

उन्होंने कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार से बात की है। शेट्टार ने नए मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है। बोम्मई ने कहा कि वह शेट्टार से व्यक्तिगत रूप से बात करेंगे और पार्टी नेतृत्व से चर्चा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?