लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: धारदार हथियार लेकर चर्च में घुसा शख्स, पादरी का पीछा किया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

By विशाल कुमार | Updated: December 12, 2021 15:00 IST

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि हाथ में हथियार लिए हुए युवक पादरी का पीछा कर रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चर्च के चारों ओर सुरक्षा घेरा बना दिया गया है। हमारे पास सीसीटीवी फुटेज है. जांच जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देचर्च में शनिवार को एक शख्स तलवार जैसा धारधार हथियार लेकर घुस गया।फादर फ्रांसिस डिसूजा बाहर की तरफ भागे और हमलावर उनके पीछे दौड़ा।कल से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में धर्मांतरण रोधी विधेयक पेश होना है, जिस पर चर्च ने आपत्ति जताई है।

बेंगलुरु:कर्नाटक के बेलगावी के एक चर्च में शनिवार को एक शख्स तलवार जैसा धारधार हथियार लेकर घुस गया जिससे वहां हड़कंप मच गया। अंदर मौजूद फादर फ्रांसिस डिसूजा बाहर की तरफ भागे और हमलावर उनके पीछे दौड़ा। थोड़ी देर बाद बदमाश भाग खड़ा हुआ।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सामने आए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि हाथ में हथियार लिए हुए युवक पादरी का पीछा कर रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चर्च के चारों ओर सुरक्षा घेरा बना दिया गया है। हमारे पास सीसीटीवी फुटेज है. जांच जारी है।

बता दें कि, कर्नाटक विधानसभा का सत्र सोमवार से बेलगावी में ही शुरू हो रहा है। इस दौरान धर्मांतरण रोधी विधेयक भी पेश होना है, जिस पर चर्च ने आपत्ति जताई है।

इस साल सितंबर महीने में, 30 हिंदू धर्मगुरुओं के साथ एक बैठक के बाद, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा था कि राज्य में जल्द ही धर्मांतरण के खिलाफ एक कानून लाया जाएगा और सरकार कानून बनाने के लिए अन्य राज्यों में ऐसे कानूनों का अध्ययन कर रही है।

विपक्षी कांग्रेस ने इस कदम का विरोध किया है। राज्य के पार्टी प्रमुख डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया है कि कानून का उद्देश्य ईसाइयों को निशाना बनाना है और यह राज्य में निवेश के रास्ते में अड़चन बनेगा।

इस कदम का विरोध करते हुए बेंगलुरु के आर्कबिशप पीटर मचाडो ने मुख्यमंत्री बोम्मई को पत्र लिखा है और उनसे इस कानून को बढ़ावा नहीं देने का आग्रह किया है।

टॅग्स :चर्चकर्नाटकPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर