लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने जिला प्रभारी मंत्रियों को बाढ़ प्रभावित जिलों में रहने का दिया निर्देश

By भाषा | Updated: July 24, 2021 13:34 IST

Open in App

बेंगलुरु, 24 जुलाई कर्नाटक के तटीय, मालनाड़ एवं उत्तरी आंतरिक इलाकों में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई और भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शनिवार को जिला प्रभारी मंत्रियों को अपने संबंधित जिलों में रहने और राहत एवं बचाव अभियानों की निगरानी करने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री खुद रविवार को उत्तरी कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित सीमावर्ती जिले बेलगावी की यात्रा कर हालात का जायजा लेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में बताया, ‘‘ मुख्यमंत्री ने आज सुबह जिला प्रभारी मंत्रियों और विभिन्न जिलों के उपायुक्तों से बातचीत की और संबंधित क्षेत्रों में बारिश और बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रभारी मंत्रियों को अपने संबंधित जिलों में रहने के निर्देश दिये हैं।’’

कार्यालय ने मुख्यमंत्री के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने संबंधी जानकारी भी दी। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार कल शाम तक राज्य के 18 तालुकाओं में 131 गांव और 16,213 लोग बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। तीन लोगों की जान जा चुकी है तथा दो लापता हैं। प्राधिकरण के मुताबिक सैकड़ों घर तबाह हो गए तथा 8,733 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। कल शाम तक 80 राहत शिविरों में 4,964 लोगों ने शरण ली थी।

मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने शुक्रवार को बेलगावी, उत्तर कन्नड़, शिवमोगा, हावेरी, चिकमंगलुरु, धारवाड़ के जिला अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की और नदी तटों के निकट निचले इलाके में रहनेवाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिये।

राज्य में और पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के कई बांध में पानी लबालब भर चुका है और नदियों में पानी छोड़ा जा रहा है जिससे निचले और नदी के तटीय इलाके जलमग्न हो रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?