लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक CM बीएस येदियुरप्पा छह को दिल्ली यात्रा पर, PM मोदी से भी करेंगे मुलाकात

By भाषा | Updated: August 3, 2019 19:17 IST

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी यात्रा के संभावित कार्यक्रम के मुताबिक, येदियुरप्पा पांच अगस्त की रात को दिल्ली के लिए रवाना होंगे और छह अगस्त की सुबह उपराष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। इसके बाद उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का कार्यक्रम है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री सात अगस्त को भी कई केंद्रीय मंत्रियों से भेंट करेंगे। येदियुरप्पा पर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पार्टी के भीतर के साथ-साथ विपक्ष का भी दबाव है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा अगले हफ्ते दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री बनने के बाद दिल्ली की अपनी पहली यात्रा के दौरान येदियुरप्पा कर्नाटक से आने वाले सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों के साथ रात्रि भोज पर बैठक करेंगे और राज्य से संबंधित विशिष्ट मुद्दों एवं परियोजनाओं के बारे में चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी यात्रा के संभावित कार्यक्रम के मुताबिक, येदियुरप्पा पांच अगस्त की रात को दिल्ली के लिए रवाना होंगे और छह अगस्त की सुबह उपराष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। इसके बाद उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का कार्यक्रम है। वह कई केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे जिसके बाद कर्नाटक से निर्वाचित सांसदों और मंत्रियों के साथ रात्रि भोज करेंगे।

मुख्यमंत्री सात अगस्त को भी कई केंद्रीय मंत्रियों से भेंट करेंगे। दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान युदियुरप्पा राज्य के मंत्रिमंडल विस्तार के मुद्दे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत पार्टी आला कमान से चर्चा करेंगे और मंत्रिमंडल विस्तार के लिए उनकी मंजूरी ले सकते हैं। येदियुरप्पा पर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पार्टी के भीतर के साथ-साथ विपक्ष का भी दबाव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छह अगस्त की शाम को वह राज्य के सांसदों से दिल्ली में मिलेंगे और कर्नाटक से संबंधित लंबित कार्यों को लेकर उनसे बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिल नहीं पाए हैं।

येदियुरप्पा ने यहां भाजपा के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘ मैं उन सभी से मिलूंगा। छह अगस्त की सुबह, मैं उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू ने मुलाकात करूंगा।’’ उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया है। इसका आयोजन भाजपा युवा मोर्चा ने किया। 

टॅग्स :बीएस येदियुरप्पाकर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब