लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी ने 'शकुन रानी के दो बार वोट करने' वाले दावे पर राहुल गांधी को जारी किया नोटिस

By रुस्तम राणा | Updated: August 10, 2025 18:10 IST

कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विपक्ष के नेता को वे सभी "प्रासंगिक दस्तावेज़" उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है जिनके आधार पर राहुल गांधी ने ये दावे किए थे। 

Open in App

नई दिल्ली: कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनके इस दावे पर नोटिस जारी किया है कि महादेवपुरा की 70 वर्षीय महिला शकुन रानी ने दो बार मतदान किया था। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विपक्ष के नेता को वे सभी "प्रासंगिक दस्तावेज़" उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है जिनके आधार पर राहुल गांधी ने ये दावे किए थे। इसमें यह भी स्पष्ट किया गया कि, पूछताछ करने पर, संबंधित महिला शकुन रानी ने बताया कि उसने केवल एक बार वोट दिया था, दो बार नहीं, जो राहुल गांधी के आरोपों के विपरीत है।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

शुक्रवार को अपने यूट्यूब चैनल पर जारी एक वीडियो में, राहुल गांधी ने दावा किया कि कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में 1,00,250 वोटों की चोरी हुई है। उन्होंने दावा किया कि इनमें लगभग 12,000 नकली मतदाता, 40,000 फर्जी या अमान्य पते वाले, 10,000 से ज़्यादा एक ही पते पर पंजीकृत मतदाता, 4,100 अवैध फ़ोटो वाले मतदाता और लगभग 34,000 नए मतदाताओं के लिए फॉर्म 6 का दुरुपयोग करने वाले मतदाता शामिल हैं।

आंकड़ों की पुष्टि के लिए राहुल गांधी ने शकुन रानी नामक एक महिला का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया था कि 70 वर्षीय महिला ने दो महीने में दो बार पंजीकरण कराया था।

कर्नाटक के सीईओ के नोटिस में क्या कहा गया है

कर्नाटक के सीईओ के नोटिस में आगे बताया गया है कि शकुन रानी के नाम वाली एक तस्वीर, जिसे राहुल गांधी ने अपनी प्रस्तुति में दिखाया था, "मतदान अधिकारी द्वारा जारी किया गया दस्तावेज़ नहीं है।" शकुन रानी ने पूछताछ करने पर चुनाव आयोग को बताया था कि उन्होंने केवल एक बार मतदान किया था।

राहुल गांधी को अपने आरोपों के आधार के रूप में "प्रासंगिक दस्तावेज़" प्रदान करने का निर्देश दिया गया है क्योंकि उन्होंने दावा किया था कि उनके द्वारा उद्धृत सभी जानकारी "चुनाव आयोग का डेटा" है।

टॅग्स :राहुल गांधीचुनाव आयोगकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित