लाइव न्यूज़ :

Karnataka Cabinet reshuffle: कई मंत्री पर गिरेगी गाज?, डीके शिवकुमार ने कहा- मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, 10 मंत्री बनेंगे!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2024 22:31 IST

Karnataka Cabinet reshuffle: डीके शिवकुमार से जब अपने संबोधन में मंत्रिमंडल में फेरबदल के संकेत देने वाले बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘...(यह) कुछ निश्चित स्थितियों में है, अभी नहीं, इसके लिए समय है, यह तत्काल आवश्यक नहीं है...।’’

Open in App
ठळक मुद्देआने वाले दिनों में संभावित फेरबदल के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल एक वर्ष, छह महीने या ढाई वर्ष के लिए तय करते हैं।कुछ विधायक मंत्री बनने की इच्छा सार्वजनिक रूप से जता चुके हैं।

Karnataka Cabinet reshuffle:कर्नाटक मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार को आने वाले दिनों में इस तरह की कवायद की संभावना के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि कुछ मंत्रियों को उनके कार्यकाल के बारे में ‘संदेश’ दिया गया है। शिवकुमार कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने मंत्रिमंडल में फेरबदल का संकेत देते हुए पंचायत अध्यक्षों के कार्यकाल को दो साल के लिए तय किए जाने का उल्लेख किया। इससे यह संदेश दिया गया कि इस अवधि के बाद उन्हें पद छोड़ना होगा, और इसी तरह का संदेश कुछ मंत्रियों को दिया गया। हालांकि, उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। लेकिन, उनकी टिप्पणियों को आने वाले दिनों में संभावित फेरबदल के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

शिवकुमार ने कहा, ‘‘...भारत के राष्ट्रपति के समक्ष (2004 में सरकार बनाने का दावा पेश करते समय) उन्होंने (सोनिया गांधी ने) कहा था - मुझे प्रधानमंत्री का पद नहीं चाहिए और एक अर्थशास्त्री, एक सिख, मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनने दीजिए, हमारा ऐसा इतिहास है...हम पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल एक वर्ष, छह महीने या ढाई वर्ष के लिए तय करते हैं।

जब हमें उनके कार्यकाल के बाद उन्हें पद से हटाना पड़ता है, तो (यह इतना कठिन होता है कि) भगवान ही हमें बचाए।’’ यहां पार्टी द्वारा आयोजित संविधान दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘अब हमने अध्यक्षों का कार्यकाल दो साल तय कर दिया है। हमने यह संदेश कुछ मंत्रियों को भी दे दिया है। मैं अभी इस पर चर्चा नहीं करना चाहता...।’’

शिवकुमार ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि वह इस सप्ताह के अंत में दिल्ली दौरे के दौरान पार्टी आलाकमान से मुलाकात करेंगे। पार्टी आलाकमान द्वारा मंत्रियों के प्रदर्शन की समीक्षा किये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इसकी जानकारी नहीं है, मुख्यमंत्री, एआईसीसी महासचिव से पूछिए। अगर मुझे पता चलेगा तो मैं बात करूंगा...।’’

शिवकुमार से जब अपने संबोधन में मंत्रिमंडल में फेरबदल के संकेत देने वाले बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘...(यह) कुछ निश्चित स्थितियों में है, अभी नहीं, इसके लिए समय है, यह तत्काल आवश्यक नहीं है...।’’ कर्नाटक मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें लंबे समय से लगाई जा रही हैं क्योंकि कुछ विधायक मंत्री बनने की इच्छा सार्वजनिक रूप से जता चुके हैं।

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैयाDK Shivakumarकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप