लाइव न्यूज़ :

karnataka cabinet reshuffle: आज दिल्ली में सीएम सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री शिवकुमार?, मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना का संकेत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 28, 2024 09:50 IST

karnataka cabinet reshuffle: शिवमोग्गा में स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा कि मंत्रिमंडल में फेरबदल के संबंध में फिलहाल कोई प्रगति नहीं हुई है, लेकिन सभी को इसके लिए तैयार रहना चाहिए। 

Open in App
ठळक मुद्देकवायद के बारे में बातचीत चल रही है, लेकिन यह पता नहीं है कि यह कब होगा।, मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है।अध्यक्ष से सलाह-मशविरा करेंगे और इस पर आगे बढ़ेंगे, यह परंपरा रही है। मुझे नहीं पता कि वह क्या निर्णय लेंगे।

बेंगलुरुः कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल की चर्चा तेज हो गई और कई वरिष्ठ मंत्री को हटाने की चर्चा है। वरिष्ठ मंत्री सतीश जारकीहोली ने कहा कि इस तरह की कवायद के बारे में बातचीत चल रही है। वरिष्ठ मंत्री सतीश जारकीहोली का बयान उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार (राज्य कांग्रेस अध्यक्ष) के कैबिनेट फेरबदल की संभावना का संकेत देने के एक दिन बाद आया है। कुछ मंत्रियों को उनके कार्यकाल के बारे में "संदेश" दिया गया है। जारकीहोली ने कहा कि इस तरह की कवायद के बारे में बातचीत चल रही है, लेकिन यह पता नहीं है कि यह कब होगा।

उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना का संकेत देते हुए मंगलवार को कहा था कि कुछ मंत्रियों को उनके कार्यकाल के बारे में ‘‘संदेश’’ दिया गया है। इससे मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों को और बल मिला है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री शिवकुमार का आज दिल्ली दौरा अटकलों को और बल दे रहा है।

सिद्धरमैया बृहस्पतिवार शाम राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हो सकते हैं, जबकि शिवकुमार पहले से ही वहां मौजूद हैं। मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर लोक निर्माण विभाग मंत्री जारकीहोली ने कहा, ‘‘चर्चा है कि ऐसा किया जाएगा। पता नहीं यह कब किया जाएगा, लेकिन खबर है कि कुछ लोगों को बदला जाएगा, कुछ विभागों में बदलाव किया जाएगा।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या फेरबदल की स्थिति में मंत्री अपना पद छोड़ने के लिए तैयार होंगे, जारकीहोली ने कहा, ‘‘आलाकमान जो कहता है वह अंतिम होता है....यदि सूची दिल्ली (कांग्रेस नेतृत्व) से आती है, तो कहानी वहीं समाप्त हो जाती है।’’ इससे पहले दिन में, मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है।

वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तथा आलाकमान से चर्चा के बाद निर्णय लेंगे। परमेश्वर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। मंत्रिमंडल में फेरबदल मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से सलाह-मशविरा करेंगे और इस पर आगे बढ़ेंगे, यह परंपरा रही है। मुझे नहीं पता कि वह क्या निर्णय लेंगे।

यह आलाकमान से चर्चा के बाद किया जाना चाहिए।’’ शिवकुमार के बयान के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘वह (शिवकुमार) पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं, मुझे नहीं पता कि उन्होंने (कुछ मंत्रियों को) क्या संदेश भेजा है।’’ शिवमोग्गा में स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा कि मंत्रिमंडल में फेरबदल के संबंध में फिलहाल कोई प्रगति नहीं हुई है, लेकिन सभी को इसके लिए तैयार रहना चाहिए। 

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैयाDK Shivakumarकांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप