लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक मंत्रिमंडल फेरबदलः 2 सीट खाली और कई मंत्री हटेंगे?, बिहार चुनाव के बाद विस्तार, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने दिया संकेत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2025 18:29 IST

Karnataka Cabinet Reshuffle: कर्नाटक में मुख्यमंत्री समेत 34 मंत्री हो सकते हैं। कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम में गबन के आरोपों के बाद मंत्री बी. नागेंद्र के इस्तीफे और हाल ही में के. एन. राजन्ना को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने के बाद मंत्रिमंडल में दो पद खाली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धरमैया ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ रात्रिभोज पर बैठक की थी।सिद्धरमैया और उनका खेमा मंत्रिमंडल में फेरबदल की योजना बना रहा है। उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के लिए एक झटका माना जा रहा है।

हासनः कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को संकेत दिया कि बिहार चुनाव के बाद कर्नाटक मंत्रिमंडल में फेरबदल पर विचार किया जा सकता है। नवंबर में कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद राज्य में नेतृत्व परिवर्तन और मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से यह बात कही। मंत्रिमंडल में फेरबदल के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में सिद्धरमैया ने कहा, "चुनाव खत्म होने के बाद देखते हैं।" सिद्धरमैया ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ रात्रिभोज पर बैठक की थी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, सिद्धरमैया और उनका खेमा मंत्रिमंडल में फेरबदल की योजना बना रहा है। सूत्रों ने कहा कि सरकार के कार्यकाल के ढाई साल पूरे होने के बाद किसी भी मंत्रिमंडल फेरबदल को इस बात का संदेश माना जाएगा कि सिद्धरमैया पूरी तरह से सत्ता में हैं। उन्होंने कहा कि यह उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के लिए एक झटका माना जा रहा है।

जिनके बारे में कहा जा रहा था कि वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर दावा पेश करने का इंतजार कर रहे हैं। शिवकुमार ने शनिवार को राज्य में मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों को कोई तव्वजो न देते हुए इसे मीडिया में जारी "अफवाह" बताया था। राज्य के राजनीतिक हलकों में, खासकर सत्तारूढ़ कांग्रेस में पिछले कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस साल के अंत में मुख्यमंत्री बदला जा सकता है।

ऐसा माना जा रहा है कि 2023 में कांग्रेस की सरकार बनने के समय मुख्यमंत्री पद को लेकर एक गुप्त समझौता हुआ था। कांग्रेस विधायकों का एक वर्ग भी पिछले कुछ समय से मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की मांग कर रहा है। कर्नाटक में मुख्यमंत्री समेत 34 मंत्री हो सकते हैं। कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम में गबन के आरोपों के बाद मंत्री बी. नागेंद्र के इस्तीफे और हाल ही में के. एन. राजन्ना को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने के बाद मंत्रिमंडल में दो पद खाली हैं।

टॅग्स :कर्नाटकKarnataka Assemblyसिद्धारमैयाDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर