लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक मंत्रिमंडल ने ऑनलाइन जुए पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया

By भाषा | Updated: September 4, 2021 17:01 IST

Open in App

कर्नाटक मंत्रिमंडल ने ऑनलाइन जुए या सट्टेबाजी पर प्रतिबंध लगाने का शनिवार को फैसला किया। हालांकि लॉटरी और घुड़दौड़ पर रोक नहीं लगाई गई है। राज्य के कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री जे सी मधुस्वामी ने कहा, ‘‘हम उच्च न्यायालय के निर्देशों के आधार पर, ऑनलाइन जुए को समाप्त करने के उद्देश्य से कर्नाटक पुलिस अधिनियम में संशोधन कर रहे हैं। मंत्रिमंडल ने संशोधनों को मंजूरी दे दी है, इसे विधानसभा के समक्ष रखा जाएगा।’’ यहां मंत्रिमंडल की बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि सरकार ने ऑनलाइन जुए पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि मसौदा विधेयक ऑनलाइन गेम को परिभाषित करता है, जिसमें सभी प्रकार के दांव लगाने या सट्टेबाजी शामिल हैं। उन्होंने कहा, हालांकि इसमें लॉटरी और राज्य के भीतर या बाहर किसी भी रेस कोर्स पर की गई घुड़दौड़ पर दांव लगाना या सट्टा लगाना शामिल नहीं है। इस आशय का संशोधन विधेयक 13 सितंबर से शुरू हो रहे विधानमंडल के आगामी सत्र में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि उच्च न्यायालय ने जुलाई में सभी तरह की ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए पर प्रतिबंध लगाने के अनुरोध वाली याचिका पर सुनवाई की थी। इस दौरान राज्य सरकार ने न्यायालय को बताया था कि उसने एक विधेयक का मसौदा तैयार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक: पूर्व CM येदियुरप्पा और कानून मंत्री ने विभाजनकारी राजनीति खत्म करने का आह्वान किया, CM बोम्मई ने कहा- सभी बराबर

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos