लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद ने दी बस स्टैंड को बुलडोजर से गिराने की धमकी, बोले- "मस्जिद की तरह दिखता है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 14, 2022 18:22 IST

मैसूर के भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने मैसूर में एक बस स्टैंड को बुलडोजर से गिराने की धमकी दी है। सांसद सिम्हा का कहना है कि उस बस स्टैंड का डिजाइन मस्जिद की तरह बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमैसूर के भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने सरकारी बस स्टैंड को दी बुलडोजर से गिरा देने की धमकीसांसद सिम्हा ने कहा कि बस स्टैंड मस्जिद की तरह दिखाई देता है, इसलिए वो उसे जमींदोज कर देंगेयह बस स्टैंड कर्नाटक के मैसूर-ऊटी रोड पर बना हुआ है, जिसकी छत पर तीन गुबंद बने हुए हैं

बेंगलुरु:कर्नाटक के मैसूर से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद प्रताप सिम्हा ने अपने संसदीय क्षेत्र में बने सरकारी बस स्टैंड को लेकर बेहद विवादास्पद बयान देते हुए उसे बुलडोजर से गिरा देने की धमकी दी है। भाजपा सांसद के इस कथन के बाद कि वो इस्लामिक डिजाइन से बने बस स्टैंड को गिरा देंगे, सूबे में सियासी विवाद खड़ा हो गया है।

जानकारी के मुताबिक सांसद प्रताप सिम्हा ने जिस बस स्टैंड के जमींदोज करने की बात की है वो बस स्टैंड कर्नाटक के मैसूर-ऊटी रोड पर बना हुआ है। जिसकी छत पर तीन गुबंद बने हुए हैं। सांसद प्रताप सिम्हा सहित क्षेत्र के कई अन्य लोगों का बी कहना है कि वो बस स्टैंड दूर से देखने पर बस स्टैंड नहीं बल्कि मस्जिद की तरह नजर आता है।

बस स्टैंड के मुद्दे पर उठ रहे विवाद ने तब तूल पकड़ लिया, जब बीते रविवार को मैसूर में ‘टीपू निजाकंसुगलु’ नाम पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए भाजप सांसद प्रताप सिम्हा ने बस स्टैंड के डिजाइन पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें भी उस बस स्टैंड की तस्वीर दिखाई गई है, जिसकी छत पर तीन गुबंद बने हुए है। यह बस स्टैंड पूरी तरह से इस्लामिक कल्चर के डिजाइन पर किसी मस्जिद की तरह लगता है।

कार्यक्रम में बोलते हुए सांसद सिम्हा ने इसे बनाने वाले इंजीनियरों के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बस स्टैंड की छक पर तीन गुंबद बनाने का क्या तुक है, मेरी समझ से परे है। वह बस स्टैंड पूरी तरह से मस्जिद की तरह नजर आता है। इसलिए मैं जल्द ही इंजीनियरों से बस स्टैंड को गिराने के लिए कहूंगा। लेकिन अगर वे मेरी बात को नहीं मानते हैं तो मैं खुद बुलडोजर ले जाकर उसे गिरा दूंगा।

वहीं भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा द्वारा बस स्टैंड को गिराने के बयान पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध करते हुए कहा कि भाजपा सांसद बेहद बेतुकी और गैरजिम्मेदाराना बात कर रहे हैं। सांसद प्रताप सिम्हा के बयान पर कर्नाटक कांग्रेस नेता सलीम अहमद ने कहा कहा कि मैसूर सांसद सिम्हा का बयान बहुत मूर्खतापूर्ण है।

सलीम अहमद ने कहा कि वे एक सांसद हैं, उन्हें पता होना चाहिए वे कहां और किस चीज़ के बारे में क्या बोल रहें है। क्या भाजपा सांसद उन सभी सरकारी दफ्तरों में भी बुलडोजर ले जाकर तोड़फोड़ करेंगे, जिनमें उनकी सरकार के कामकाज चल रहे हैं। जिनमें गुबंद बने हुए है।

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरुBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब