लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: ठेकेदार और संत के बाद बीबीएमपी ठेकेदारों ने सरकार पर लगाए घूसखोरी के आरोप, कहा- 40 फीसदी कमीशन पर ही होता है भुगतान

By विशाल कुमार | Updated: April 20, 2022 08:51 IST

बीबीएमपी ठेकेदारों के संघ ने बीबीएमपी फंड के तहत नवंबर 2019 से जमा हुए 3,500 करोड़ रुपये के लंबित बिलों को सरकार द्वारा मंजूरी नहीं देने पर हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। मुख्यमंत्री अमृत नगरोथाना योजना के तहत कथित तौर पर सरकार पर ठेकेदारों का 300 करोड़ रुपये बकाया है।

Open in App
ठळक मुद्देबीबीएमपी ठेकेदारों के संघ ने कहा कि उनके बिलों का भुगतान तभी किया जाता है जब वे 40 फीसदी कमीशन देते हैं।एसोसिएशन के पास बीबीएमपी कार्यों को अंजाम देने वाले 2,000 ठेकेदार हैं।200-300 ने 10,000 करोड़ रुपये से अधिक के काम किए हैं।

बेंगलुरु:कर्नाटक सरकार पर एक ठेकेदार और मठों के एक प्रमुख संत द्वारा घूसखोरी का आरोप लगाए जाने के बाद बीबीएमपी ठेकेदारों के संघ ने कहा कि उनके बिलों का भुगतान तभी किया जाता है जब वे 40 फीसदी कमीशन देते हैं।

डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने बीबीएमपी फंड के तहत नवंबर 2019 से जमा हुए 3,500 करोड़ रुपये के लंबित बिलों को सरकार द्वारा मंजूरी नहीं देने पर हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। मुख्यमंत्री अमृत नगरोथाना योजना के तहत कथित तौर पर सरकार पर ठेकेदारों का 300 करोड़ रुपये बकाया है।

बीबीएमपी कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने कहा कि वे अभी भी भुगतान के बारे में सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं। एसोसिएशन के पास बीबीएमपी कार्यों को अंजाम देने वाले 2,000 ठेकेदार हैं, जिनमें से 200-300 ने 10,000 करोड़ रुपये से अधिक के काम किए हैं। अगर बातचीत विफल हुई तो हड़ताल पर जाएंगे।

एसोसिएशन के एक सदस्य ने कहा कि हमने लोकायुक्त और एसीबी में कई बार शिकायत दर्ज कराई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सदस्यों का कहना है कि मोटे कमीशन के लिए उत्पीड़न और लंबित भुगतानों ने कई परिवारों को भुखमरी की ओर धकेल दिया है।

बता दें कि, बीते 12 अप्रैल को तत्कालीन मंत्री केएस ईश्वरप्पा पर 40 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगाते हुए उडुपी के एक होटल में एक ठेकेदार ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद ईश्वरप्पा के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था और शनिवार को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

वहीं, लिंगायत समुदाय के एक संत ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार से मठ भी प्रभावित हैं और वे भी स्वीकृत अनुदान प्राप्त करने के लिए 30 प्रतिशत कमीशन देते हैं।

टॅग्स :कर्नाटकरिश्‍वतBasavaraj Bommaiकेएस ईश्वरप्पाKS Eshwarappa
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर