लाइव न्यूज़ :

बीएस येदियुरप्पा के बाद कौन, अमित शाह और नड्डा ने की बैठक, बीएल संतोष, प्रल्‍हाद जोशी और मुरुगेश निरानी को नाम सबसे ऊपर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 26, 2021 14:55 IST

केंद्रीय पर्यवेक्षक बेंगलुरु जाएंगे और वहां विधायक दल की बैठक में शिरकत करेंगे जहां नए नेता का नाम तय किया जाएगा। येदियुरप्पा कर्नाटक के प्रभावशाली लिंगायत समुदाय से आते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआज शाम तक भाजपा अपने दो केंद्रीय पर्यवेक्षकों के नाम तय कर लेगी।येदियुरप्पा ने आज ही मुख्यमंत्री के रूप में अपने दो साल का कार्यकाल पूरा किया।राज्यपाल थावरचंद गहलोत से राजभवन में मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया।

नई दिल्लीः कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से सोमवार को इस्तीफा दे दिया। उत्तराधिकारी के चयन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी कवायद आरंभ कर दी है।उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपने के लिए राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इसी सिलसिले में सोमवार को संसद भवन परिसर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने एक बैठक की और इस मुद्दे पर आरंभिक चर्चा की। राज्य के खदान और भूगर्भ मंत्री मुरुगेश निरानी का नाम सबसे पहले हैं। लिंगायत समुदाय का समर्थन प्राप्त हैं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद दौड़ में बीएल संतोष भी हैं। बीएल संतोष मौजूदा समय में बीजेपी के राष्‍ट्रीय संयुक्‍त महासचिव हैं। केंद्रीय मंत्री प्रल्‍हाद जोशी (58) वरिष्‍ठ बीजेपी नेता हैं और साल 2004 से धारवाड़ से सांसद हैं। येदियुरप्पा का इस्तीफा ऐसे दिन आया है जब राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार अपनी दूसरी वर्षगांठ मना रही है।

येदियुरप्पा ने अपनी सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार को एक कार्यक्रम में कहा, "मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है। मैं दोपहर के भोजन के बाद राज्यपाल से मिलूंगा।" येदियुरप्पा ने कहा कि उनके पास अगले दो वर्षों तक कड़ी मेहनत करने और कर्नाटक में भाजपा को सत्ता में वापस लाने का "एकमात्र लक्ष्य" है, जहां 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

"पिछले दो वर्षों से राज्य की सेवा करना एक सम्मान की बात है। मैंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में इस्तीफा देने का फैसला किया है। मैं राज्य के लोगों को उनकी सेवा करने का अवसर देने के लिए विनम्र और ईमानदारी से धन्यवाद देता हूं। 

मैं पीएम नरेंद्र मोदी जी, जेपी नड्डा जी और अमित शाह जी का उनके समर्थन के लिए आभारी हूं। 78 वर्षीय लिंगायत नेता को पिछले दो दशकों में राज्य में भाजपा का चेहरा माना जाता था। इससे पहले रविवार को उन्होंने संकेत दिया था कि वह इस्तीफा दे सकते हैं, जब राजनेता ने कहा कि वह "अगले 10-15 वर्षों तक भाजपा के लिए काम करना जारी रखेंगे"। सूत्रों का कहना है कि लिंगायत समुदाय के ही किसी प्रभावशाली नेता को मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपने पर भाजपा में विचार चल रहा है।

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टीराजनाथ सिंहजेपी नड्डानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील