लाइव न्यूज़ :

बीजेपी का दावा- हम विधानसभा में साबित करेंगे बहुमत, कांग्रेस-जेडी(एस) का गठबंधन 'नापाक'

By भाषा | Updated: May 17, 2018 04:33 IST

कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किये जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि वह विधानसभा में बहुमत साबित करेगी।

Open in App

बेंगलुरु, 17 मईः कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किये जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि वह विधानसभा में बहुमत साबित करेगी। साथ ही बीजेपी ने चुनाव बाद हुए कांग्रेस- जेडी(एस) गठबंधन को 'नापाक और अस्वीकार्य' करार दिया। सरकार बनाने के लिए बी एस येदियुरप्पा को राज्यपाल वजुभाई वाला के आमंत्रण पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव ने कहा कि कांग्रेस और जेडी(एस) के बीच सिर्फ ‘बीजेपी को सत्ता से दूर रखने’ की सहमति बनी है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा , ‘यह जनादेश और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से पूरी तरह विपरीत है और इसे लोगों की अभिव्यक्ति के छेड़छाड़ के रूप में माना जाना चाहिए जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पवित्र है। ’ कर्नाटक में हुये विधानसभा चुनाव में खंडित जनादेश के बीच भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। राव ने कहा , ‘‘कर्नाटक के लोग जानते हैं कि यह नापाक और अस्वीकार्य गठबंधन है।’’

कर'नाटक: कांग्रेस-जेडी(एस) ने आधी रात को खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, CJI से तत्काल सुनवाई की गुहार

 

राज्यपाल के आमंत्रण पर उन्होंने कहा , ‘‘हमने अपना दावा पेश किया है... सबसे बड़ा दल होने के नाते हम जिम्मेदारी स्वीकार करते हैं और सरकार बनाने की इच्छा व्यक्त कर रहे हैं। ’’ उन्होंने कहा कि जब भी खंडित जनादेश आया है, भाजपा ने हमेशा मूल लोकतांत्रिक सिद्धांतों का पालन किया है। हम राज्यपाल के निर्देशानुसार सदन में अपना बहुमत साबित करेंगे। राव ने कहा कि येदियुरप्पा अकेले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और एक बार सदन में बहुमत साबित हो जाए तो कैबिनेट में सदस्यों को शामिल किया जाएगा और इसका विस्तार किया जाएगा। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)इंडियन नेशनल काँग्रेसजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारतPrajwal Revanna: 2021 में रेप, 4 साल बाद फैसला?, 10 लाख जुर्माना, आजीवन कारावास, 113 गवाह और 1632 पृष्ठ आरोप-पत्र, जानें टाइमलाइन

भारतकर्नाटक अश्लील वीडियो और बलात्कार मामले में पूर्व जेडी(एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना दोषी करार, अदालत में रोने लगे

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम