लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: येदियुरप्पा ने कहा, "जगदीश शेट्टर 'धोखेबाज' हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 17, 2023 19:26 IST

कर्नाटक में कांग्रेस का दामन थामने वाले जगदीश शेट्टर पर हमला करते हुए बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि जगदीश शेट्टर बताएं कि भाजपा हमने उनके साथ क्या अन्याय किया है? मैं शेट्टर से पूछना चाहता हूं कि क्या कांग्रेस ने उन्हें मुख्यमंत्री का पद दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस का दामन थामने वाले जगदीश शेट्टर पर बीएस येदियुरप्पा ने किया तीखा हमला बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि जगदीश शेट्टर ने भाजपा के साथ 'धोखेबाजी' की हैशेट्टर को केंद्र में मंत्री पद और परिवार के सदस्य को विधानसभा के टिकट की पेशकश की गई थी

बेंगलुरु: कर्नाटक चुनाव से पहले अपनों की बेवफवाई भाजपा के लिए बेहद तकलीफदेह साबित हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने जिस तरह से भाजपा को नमस्ते किया और कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के हाथों गले में कांग्रेस का पटका पहना। उससे एक बात स्पष्ट हो गई है कि भाजपा के लिए कर्नाटक की लड़ाई बेहद कांटों भरी रहने वाली है। 224 सदस्यी कर्नाटक विधानसभा में टिकट बंटवारे को लेकर सत्ताधारी पार्टी में जिस तरह की भगदड़ मची है, वह शायद भाजपा के लिए भी बेहद अप्रत्याशित नजर आ रही है।

यही कारण है कि कर्नाटक भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने जगदीश शेट्टर के साथ भाजपा की सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे लक्ष्मण सावदी को लेकर बेहद तीखा हमला बोला और उन्हें 'धोखेबाज' करार दिया है। कर्नाटक चुनाव में भाजपा की कमान संभाले येदियुरप्पा ने बीते रविवार को जगदीश शेट्टर के कांग्रेस में जाने की खबर और लक्ष्मण सावदी के कांग्रेस में शामिल होने पर कहा कि दोनों नेताओं ने भाजपा को धोखा देने का काम किया है।

कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा को लिंगायत समुदाय का सबसे बड़ा नेता माना जाता है, जिसकी करीब 17 फीसदी जनसंख्या है। लेकिन दिलचस्प यह है कि भाजपा से अपनी पारंपरिक हुबली-धारवाड़ विधानसभा सीट से टिकट मांगने वाले जगदीश शेट्टर भी लिंगायत समुदाय से आते हैं।

दिल्ली में जेपी नड्डा के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ मीटिंग के बावजूद भाजपा ने शेट्टर को टिकट देने से इनकार कर दिया तो उन्होंने भाजपा आलाकमान से बगावत कर दी। इसके बाद कांग्रेस चुनावी अभियान समिति के अध्यक्ष एमबी पाटिल और दावणगेरे दक्षिण सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे शमनूर शिवशंकरप्पा ने शेट्टर से बात करके उन्हें कांग्रेस की शामिल करा दिया।

कांग्रेस के इस सियासी समीकरण से अब भाजपा समेत येदियुरप्पा को भय सता रहा है कि कांग्रेस जगदीश शेट्टर के बल पर लिंगायत समुदाय के वोटबैंक में सेंधमारी कर सकती है, जो अब तक भाजपा का सबसे मजबूत और सत्ता के तख्त पर बैठाने वाला वोटबैंक माना जाता है और इस कारण से येदियुरप्पा पर विशेष दबाव है। 

येदियुरप्पा ने शेट्टर की वफादारी पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, "शेट्टर बताएं कि हमने उनके साथ क्या अन्याय किया है? शेट्टर को लोग भाजपा के कारण जानते हैं। मैं शेट्टर से पूछना चाहता हूं कि वह कांग्रेस में क्यों शामिल हुए। क्या कांग्रेस ने उन्हें मुख्यमंत्री का पद दिया था।"

इसके साथ ही येदियुरप्पा ने जोर देकर कहा कि भाजपा ने शेट्टर को राजनीति से संन्यास लेने के लिए नहीं कहा था। उन्होंने कहा, 'क्या उन्हें क्या नहीं दे रहे थे। भाजपा ने शेट्टर को राज्यसभा सीट देने की बात कही, उन्हें केंद्रीय मंत्री का पद देने की बात कही गई और साथ में उनके परिवार के सदस्य को विधानसभा के टिकट की भी पेशकश की गई थी। लेकिन बावजूद इसके उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता लेकर वह अक्षम्य अपराध किया है, जिसे लोग माफ नहीं करेंगे।”

येदियुरप्पा ने कांग्रेस पर सीधा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस लिंगायत नेता जगदीश शेट्टर और सावदी को भाजपा के खिलाफ हमला करने के लिए तैनात करेगी लेकिन भाजपा ऐसे सभी हमलों का मुकाबला करने के लिए तैयार है।

येदियुरप्पा ने लक्ष्मण सावदी को आड़े हाथ लेते हुए कहा, "उन्हें 2018 में अथानी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने ही मौका दिया था, वो चुनाव हार गये। हारने के बाद भी हमने उन्हें एमएलसी बनाया, उन्हें सहकारिता मंत्री बनाया। यहां तक की डिप्टी सीएम बनाया बावजूद इसके सावदी ने भाजपा को धोखा दिया है लेकिन कर्नाटक की जनता सबकुछ देख रही है और वो 10 मई को इन लोगों का हिसाब-किताब करेगी।"

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023बीएस येदियुरप्पाBJPकांग्रेसजगदीश शेट्टार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो