लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: सिद्धारमैया ने कहा, "नहीं चला नरेंद्र मोदी का जादू, सोमन्ना केवल वरुणा से नहीं चामराजनगर से भी हारेंगे"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 13, 2023 16:48 IST

सिद्धारमैया ने कर्नाटक चुनाव में पार्टी के उम्दा प्रदर्शन पर कहा कि कर्नाटक की जनता ने अपने वोट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्में को फेल कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धारमैया ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के जबरदस्त प्रदर्शन को लेकर साधा पीएम मोदी पर निशानासिद्धारमैया ने साफ किया है कि कर्नाटक की जनता ने मोदी के जादू को पूरी तरह से नकार दिया हैकर्नाटक ने वोट के माध्यम से देश को संदेश दिया है कि अब नहीं रहा मोदी का कोई करिश्मा

बेंगलुरु: कर्नाटक चुनाव में मतगणना के अब तक के रूझान से स्पष्ट हो चुका है कि कांग्रेस पार्टी को बहुमत से सत्ता में आने जा रही है। इस जीत से बेहद खुश कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। सिद्धारमैया ने साफ किया है कि कर्नाटक की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्में को फेल कर दिया है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का जादू सूबे की जनता पर नहीं चला। इस कारण सूबे की सत्ता पर फिर से कब्जा करने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी ताश की पत्तों की बिखर गई। सिद्धारमैया ने मैसूरु में कहा कि कर्नाटक की जनता ने वोट के माध्यम से पूरे देश को संदेश दिया है कि अब नरेंद्र मोदी का कोई करिश्मा नहीं रह गया है।

अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए सिद्धारमैया ने कहा, "मैंने तो इस चुनाव से बहुत पहले ही घोषणा कर दी थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू कर्नाटक में नहीं चलेगा और कांग्रेस को इस चुनाव में कम से कम 120 से अधिक सीटें मिलेंगी।"

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस इस बात के लिए आश्वस्त है कि कर्नाटक की जनता उसे 100 फीसदी पूर्ण बहुमत का जनादेश देगी ताकि सरकार बनाने के लिए किसी अन्य राजनीतिक दल के समर्थन की जरूरत नहीं हो। इसके आगे उन्होंने अपने खिलाफ वरुणा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे बोम्मई सरकार के वरिष्ठ मंत्री और भाजपा प्रत्याशी वी सोमन्ना के बारे में कहा कि सोमन्ना न केवल वरुणा बल्कि चामराजनगर सीट से भी चुनाव हारेंगे।

वहीं शाम 4:30 बजे तक चुनाव आयग द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों की बात करें तो कांग्रेस 43.1 फीसदी वोट के साथ नंबर बन पर बनी हुई है। वहीं भाजपा के हाथ से कर्नाटक की सत्ता खिंसकती हुई साफ नजर आ रही है। भाजपा 35.8 फीसदी वोट के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है। कांग्रेस ने 7.5 फीसदी अधिक वोटों के साथ राज्य की सत्ता पर काबिज होने के लिए तेजी से कदम बढ़ा रही है।

वहीं सीटों की बात करें तो कांग्रेस इस समय 35 सीटों पर आगे चल रही है और उसकी झोली में अब तक 101 सीटें आ चुकी हैं। वहीं भाजपा के खाते में अब तक 48 सीटें आयी हैं और वो 16 सीटों पर बढ़त बननाये हुए है। क्षेत्रीय दल जेडीएस 16 सीट अपने नाम करने के साथ 4 सीटों पर कांग्रेस-भाजपा के मुकाबले आगे है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023सिद्धारमैयाकांग्रेसBJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर