लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: बसवा जयंती समारोह में शामिल हुए राहुल गांधी, कहा- इन पर भी हमले हुए होंगे, लेकिन सच का रास्ता नहीं छोड़ा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 23, 2023 15:53 IST

राहुल गांधी ने 12वीं शताब्दी के कवि और समाज सुधारक बसवेश्वर को बसव जयंती पर कुदाल संगम जाकर श्रद्धांजलि दी। बसवा जयंती समारोह में शामिल राहुल गांधी ने कहा कि बसवा जी ने लोकतंत्र का रास्ता हिंदुस्तान और विश्व को दिया और ये सच्चाई है। इसे मिटाया नहीं जा सकता।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में बसवा जयंती समारोह में शामिल हुए राहुल गांधीसमाज सुधारक बसवेश्वर को बसव जयंती पर कुदाल संगम जाकर श्रद्धांजलि दीकहा- बसवा जी अंधेरे में रोशनी की तरह निकले थे

बेंगलुरू: कर्नाटक में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है और कांग्रेस नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में राहुल गांधी कर्नाटक पहुंचे। राहुल गांधी ने 12वीं शताब्दी के कवि और समाज सुधारक बसवेश्वर को बसव जयंती पर कुदाल संगम जाकर श्रद्धांजलि दी। 

कुदाल संगम कर्नाटक के प्रभावशाली समुदायों में से एक लिंगायत संप्रदाय का बेहद खास तीर्थस्थल है। यहां बसवा जयंती समारोह में शामिल राहुल गांधी ने कहा, "बसवा जी ने लोकतंत्र का रास्ता हिंदुस्तान और विश्व को दिया और ये सच्चाई है। इसे मिटाया नहीं जा सकता। अगर हिंदुस्तान में लोकतंत्र आया, अधिकार आए तो उसकी नींव बसवा जी जैसे लोगों ने रखी थी। जब समाज में अंधेरा था, तब बसवा जी अंधेरे में रोशनी की तरह निकले थे।"

राहुल गांधी ने आगे कहा, "बसवा जी के दोस्तों पर समाज आक्रमण कर रहा था, तब बसवा जी ने खुद से सवाल किया कि मेरे दोस्तों पर हमला क्यों हो रहा है? बसवा जी ने लोकतंत्र, जातिवाद-नफरत, आदर के बारे में खुद से सवाल पूछे। फिर जो सच उन्होंने देखा, उसे जीवनभर नहीं छोड़ा। आज हम बसवा जी के सामने फूल रख रहे हैं, लेकिन जब ये जिंदा थे तब इन्हें डराया-धमकाया गया होगा। इन पर भी हमले हुए होंगे, लेकिन इन्होंने सच का रास्ता नहीं छोड़ा। इसीलिए आज हमने इनके सामने फूल रखे। जो डर जाता है उसके सामने कोई फूल नहीं रखता।"

बता दें कि कर्नाटक में राहुल गांधी सोमवार, 24 अप्रैल को बेलगावी के रामदुर्ग में गन्ना किसानों से बातचीत भी करेंगे। इसके बाद गडग में युवा संवाद में हिस्सा लेंगे और हंगल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कर्नाटक में इस बार एक चरण में मतदान 10 मई को होंगे जबकि वोटों की गिनती 13 मई को की जाएगी। कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग की ओर से बताया गया कि 2018-19 से इस बार वोटर की संख्या में 9.17 लाख का इजाफा हुआ है। 80 साल से ज्यादा के बुजुर्ग इस बार विधानसभा चुनाव में घर से वोट कर सकेंगे। एक अप्रैल, 2023 को जो युवा 18 साल के हो रहे हैं, वे भी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोट डाल सकेंगे।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023राहुल गांधीकांग्रेसKarnataka Assemblyसिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील