लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के गृह जिले कलबुर्गी में भाजपा ने महापौर का चुनाव जीता, पीएम बोले- जनता का भरोसा और समर्थन जोरदार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 25, 2023 17:39 IST

Karnataka Assembly Elections 2023: प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने वाला कथित वीडियो सामने आने पर सिद्धरमैया की आलोचना की। कर्नाटक ने अवसरवादी और स्वार्थी गठबंधन की सरकारों का लंबा दौर देखा है।

Open in App
ठळक मुद्दे कर्नाटक के तेज विकास के लिए भाजपा की पूर्ण बहुमत की स्थिर सरकार बहुत जरूरी है।कलबुर्गी में बृहस्पतिवार को महापौर और उप महापौर पद के चुनाव में जीत हासिल की।कर्नाटक में मई में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

Karnataka Assembly Elections 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला किया। भाजपा कर्नाटक को भारत के विकास की उभरती ताकत बनाना चाहती है, जबकि कांग्रेस राज्य को अपने नेताओं के लिए एटीएम बनाना चाहती है। ‘विजय संकल्प यात्रा’ के दौरान भाजपा को मिला जनता का भरोसा और समर्थन जोरदार है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के गृह नगर कलबुर्गी में महापौर का चुनाव जीता है। इससे पता चलता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत शुरू हो गई है। जो अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं कर सकते, वे जनता का सम्मान कैसे कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने वाला कथित वीडियो सामने आने पर सिद्धरमैया की आलोचना की। कर्नाटक ने अवसरवादी और स्वार्थी गठबंधन की सरकारों का लंबा दौर देखा है। ऐसी सरकारों से कर्नाटक को हमेशा नुकसान हुआ है इसलिए कर्नाटक के तेज विकास के लिए भाजपा की पूर्ण बहुमत की स्थिर सरकार बहुत जरूरी है।

भाजपा ने खड़गे के गृह जिले कलबुर्गी में बृहस्पतिवार को महापौर और उप महापौर पद के चुनाव में जीत हासिल की। गौरतलब है कि कर्नाटक में मई में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। महापौर चुनाव में 33 वोट पाने वाले विशाल दरगी ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश कपनूर को एक वोट से हराया। वहीं, शिवानंद पिस्ती ने अपनी कांग्रेस प्रतिद्वंदी विजयलक्ष्मी को हराकर उप महापौर पद पर कब्जा जमाया।

टॅग्स :Karnataka Assemblyनरेंद्र मोदीमल्लिकार्जुन खड़गेकर्नाटकKarnataka
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"