लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: अमित शाह का बेंगलुरु में रोड शो रद्द, भारी बारिश ने पार्टी के अरमानों पर पानी फेरा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 21, 2023 20:27 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में बेंगलुरु के बाहरी इलाके देवनहल्ली में रोड शो करने वाले थे लेकिन भारी बारिश के कारण गृह मंत्री शाह का कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु बाहरी इलाके में अमित शाह का रोड शो भारी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया अमित शाह पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में बेंगलुरु बाहरी इलाके के देवनहल्ली में रोड शो करने वाले थेविधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद अमित शाह का यह पहला कर्नाटक दौरा है

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए बेंगलुरु के बाहरी इलाके देवनहल्ली में अमित शाह का रोड शो भारी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है। इस संबंध में भाजपा सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को पार्टी प्रत्याशियों के लिए बेंगलुरु के बाहरी इलाके देवनहल्ली में एक रोड शो करने वाले थे लेकिन भारी बारिश होने के कारण गृह मंत्री शाह के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।

इससे पूर्व सूचना थी कि पार्टी के प्रमुख चुनावी रणनीतिकारों और प्रचारकों में से एक अमित शाह राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन और प्रचार के साथ-साथ पार्टी की चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं।

गृह मंत्री शाह चुनावी दौरे के पहले दिन बेंगलुरु ग्रामीण जिले के देवनहल्ली में एक रोड शो करने वाले थे, लेकिन बेंगलुरु तालुक मुख्यालय शहर और उसके आसपास हुई भारी बारिश के कारण शाह के रोड शो को रद्द कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि कर्नाटक दौरे के दौरान दूसरे दिन अमित शाह पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे और चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे। बीते 29 मार्च को सूबे में चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा के बाद अमि शाह का यह पहला कर्नाटक दौरा है। जानकारी के अनुसार शनिवार को दिल्ली लौटने से पहले अमित शाह निजी समाचार चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग भी लेंगे।

मालूम हो कि बीते 19 अप्रैल को महाराष्ट्र के नवी मुंबई के के खारघर में आयोजित महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार कार्यक्रम में लू की चपेट में आने से 14 लोगों की मौत हो गई थी। उस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने आध्यात्मिक नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता दत्तात्रेय नारायण उर्फ अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया था।

लेकिन कार्यक्रम के बाद 14 लोगों की मौत के कारण सरकार की बेहद तीखी आलोचना हुई थी। महाराष्ट्र में विपक्षी दलों का गठबंधन महाविकास अघाड़ी ने लू से लोगों की हुई मौत को मुद्दा बनाते हुए न केवल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस की आलोचना की बल्कि आरोपों की जद में गृह मंत्री अमिच शाह को भी लपेट लिया था। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023अमित शाहबेंगलुरुBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो