लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनाव 2018: बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस ने कराए इंटरनल सर्वे, दो ने किया बहुमत का दावा

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: April 5, 2018 07:37 IST

कर्नाटक विधान सभा चुनाव 2018 के लिए 12 मई को मतदान होना है। नतीजे 15 मई को आएंगे। राज्य में 224 सीटों के लिए चुनाव होगा। बहुमत के लिए 113 सीटों पर जीत हासिल करनी होगी।

Open in App

कर्नाटक में होने वाले आगामी 12 तारीख के चुनावों से पहले प्रमुख पार्टियां अपने-अपने इंटरनल सर्वे में खुद को बहुमत दे रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के अंदरूनी सर्वे के अनुसार बीजेपी को आगामी 15 मई को 128 सीटों पर जीत हासिल होगी। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में कुल 224 सीटें हैं, इनमें बहुमत के लिए 113 सीटों पर जीत ही काफी होगी। 

दूसरी ओर सत्ताधारी कांग्रेस अपने अंदरूनी सर्वे में 126 सीटें जीतने का दावा कर रही है। हालांकि बीजेपी और कांग्रेस दोनों के ही इंटरनल सर्वे के पर‌िमाण सही नहीं हो सकते क्योंकि कुल सीटें ही उतनी नहीं जितनी यही दो पा‌र्टियां जीतने को कह रही हैं। लेकिन उनके अपने सर्वे हैं।

जबकि प्रदेश की राजनी‌ति में अच्छी पकड़ रखने का दावा कर रही जनता दल सेकुलर (जेडीएस) भी 100 सीटें जीतने का दावा कर रही है। मारे उत्साह के चुनावों की घोषणा से पहले ही जेडीएस ने अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इन्हीं आंकड़ों पर आधारित व्हाट्सएप समेत कई मैसेज सोशल मीडिया पर घूम रहे हैं। 

पिछले यानी साल 2013 के कनार्टक विधानसभा चुनाव के नतीजे
पार्टी सीटें
कांग्रेस121
बीजेपी40
जेडीएस40
आईएनडी9
केजेपी6
बीएसआर4
सपा1
अन्य2

चुनाव की घोषणा के बाद जब्त हो चुकी 1217 लीटर शराब, दर्ज हो गए 148 मामले

प्रदेश में चुनावों की घोषणा होते ही नगदी, सोना, शराब, रेशमी साड़ियां ट्रकों में भर-भर के पकड़ी जा रही हैं। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार के मुताबिक उनके चुनाव अधिकारियों ने अब तक 9.9 लाख रुपये नकदी, 18.9 लीटर शराब , 2.4 किलोग्राम सोना, आठ महंगी रेशमी साड़ियां जब्त कर ली हैं। इसी तरह की आशंका में पुलिस ने भी बगलकोट में एक कार से 14 लाख रुपए नगदी जब्त की थी। (जरूर पढ़ें-कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018: अगर BJP कर्नाटक जीती तो खिसक जाएगी दिल्ली की गद्दी?)

जबकि आबकारी विभाग ने करीब 1,217 लीटर अवैध शराब की बरामदगी की है। इनमें 148 मामले दर्ज किए हैं। ऐसे मामलों से निपटने के लिए चुनाव आयोग ने इस बार कर्नाटक चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों से लैस 1,156 उड़नदस्ते और 1,255 निगरानी टीम बनाई गई हैं।

8 अप्रैल को आएगी कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची

कांग्रेस राहुल गांधी की आठ अप्रैल को होने वाली रैली में कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेंगे। अभी इस पर उहापोह की हालत बनी हुई है। क्योंकि इस बार युवाओं को मौका देने को लेकर लगातार बहस चल रही है। (जरूर पढ़ें-अमित शाह की फिसली जबान, राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेसी वीडियो शेयर करके ले रहे हैं चुटकी)

उधर, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने खुद चामुंडेश्वरी सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर कहा है कि यह उनका अंतिम चुनाव होगा। इस सीट पहले वे पांच बार, विभिन्न दलों के प्रत्याशी के रूप में जीत चुके हैं। दो बार उन्हें हार का सामना भी करना पड़ा है।

10 अप्रैल को आएगी बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली सूची

बीजेपी अपनी पहली सूची अमित शाह की मौजूदगी में आगामी दस अप्रैल को कर सकती है। जानकारी के मुताबिक पहली सूची में 140 प्रत्याशियों के नाम होंगे। बीएस येदियुरप्पा के चुनाव लड़ने पर अभी संदेह जैसी हालत बनी हुई है। क्योंकि सिद्धारमैया ने लिंगायत का दांव लगाकर खेल में रोमांच ला दिया है।

जेडीएस ने जारी कर दीं 126 प्रत्याशियों वाली पुरानी सूची

जेडीएस ने चुनावी घोषणा से पहले ही 126 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर थी। इसमें उनके सीएम उम्मीद वार एचडी कुमारस्वामी, उनके बड़े भाई एचडी रेवन्ना के साथ कुमारस्वामी की पत्नी के चुनाव लड़ने को लेकर सुगबुगाहट मची हुई है। जेडीएस के 20 सीटें बहुजन समाज पार्टी को देने को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। जनता दल (सेक्युलर ) के गठबंधन में पूर्व रक्षा मंत्री शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी शामिल है। (जरूर पढ़ें- बीएस येदियुरप्पा: दक्षिण भारत में पहली बार भगवा लहराने वाले नेता, बीजेपी और कांग्रेस दोनों को दिखा चुके हैं दम)

तीनों पार्टियां घोषित कर चुकी हैं सीएम उम्मीदवार

अर्से बाद बीजेपी अपना सीएम उम्मीदवार सामने रखकर प्रदेश में चुनाव लड़ने जा रही है। यहां बीएस येदियुरप्पा उनके सीएम चेहरे हैं। कांग्रेस ने पहले ही जाहिर कर दिया है कि सिद्धरमैया ही उनके भावी सीएम हैं। जेडीएस भी एचडी देवगौड़ा के बेटे एचडी कुमारस्वामी को सीएम कैंडिडेट के तौर पर उतार चुकी है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारतराज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका?, केरल में राहुल गांधी को छोड़कर एलडीएफ के साथ तेजस्वी यादव?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण